रेस्क्यू टीम द्वारा चलाया गया अभियान,पांच बाल श्रमिक मुक्त

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) बाल श्रम उन्मूलन अभियान के अन्तर्गत गठित रेस्क्यू टीम के द्वारा देवरिया तहसील में रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू हेतु मा0 राष्ट्रीय बाल अधिकार, संरक्षण आयोग, नई दिल्ली के द्वारा माह जून में बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाये जाने के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी के द्वारा अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) को रेस्क्यू अभियान के नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
रेस्क्यू टीम में जिला बाल संरक्षण इकाई, महिला एवं बाल विकास विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग, पुलिस विभाग, शिक्षा विभाग एवं चाईल्ड लाईन को शामिल किया गया है। गठित रेस्क्यू टीम के द्वारा देवरिया बस स्टेण्ड कचहरी रोड़ एवं मेडिकल कॉलेज रोड़ से गणपती स्वीट एवं जलपान गृह, टी स्टाल, विशाल भोजनालय एवं गन्ने की जूस की दुकान आदि के प्रतिष्ठानों से कुल 05 बाल श्रमिको को मुक्त कराते हुए श्रम विभाग एवं चाईल्ड लाईन के द्वारा बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया जिसमें बाल कल्याण समिति द्वारा एक बालक को प्राथमिकि उम्र सत्यापन के आधार पर मुक्त कर दिया गया, शेष 04 बाल श्रमिक को उनके संरक्षण पूर्नवासन हेतु राजकीय बाल गृह (बालक) में निरूद्ध कराया गया है।
रेस्क्यू अभियान में अनिल कुमार सोनकर जिला प्रोबेशन अधिकारी देवरिया, जयप्रकाश तिवारी संरक्षण अधिकारी जिला बाल संरक्षण इकाई, टी0जे0 सिंह प्रभारी निरिक्षक थाना ए0एच0टी0यू0, सरोजनी उ0नि0 थाना कोतवाली, मीनू जायसवाल मनोवैज्ञानिक वन स्टाप सेन्टर, प्रबल प्रताप सिंह श्रम विभाग, सुनिल नाथ तिवारी चाईल्ड लाईन देवरिया अन्य आरक्षी जो मौके पर उपस्थित रहें।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया में किसान दिवस: योजनाओं की जानकारी और समस्याओं के समाधान पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में किसानों की आय बढ़ाने, कृषि योजनाओं की जानकारी गांव…

7 hours ago

प्यार का दर्दनाक अंजाम!मामा-भांजी के रिश्ते में पनपा प्रेम बना मौत की वजह — युवती की मौत, युवक इलाज के बाद पुलिस हिरासत में

महराजगंज(राष्ट्र की परम्परा)।जनपद के महराजगंज में प्रेम प्रसंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,…

7 hours ago

किसान दिवस: सहफसली खेती और डिजिटल कृषि योजनाओं पर प्रशासन का फोकस

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम ने कृषि विकास, किसानों की…

7 hours ago

‘एक जनपद-एक व्यंजन’ से पूर्वांचल के स्वाद को मिलेगी नई पहचान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रस्तावित ‘ओडीओसी' अभियान का शुभारंभ गोरखपुर…

8 hours ago

मूलभूत सुविधाओं को लेकर बरहज रेलवे स्टेशन पर कांग्रेस का अनिश्चितकालीन धरना

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। ब्रिटिश काल में बने बरहज रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं के…

8 hours ago

भागवत कथा, भजन संध्या और रामलीला ने रचा आध्यात्मिक उत्सव

बनकटाशिव सल्लहपुर देवरिया में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का भव्य चौथा दिन, श्रद्धा-भक्ति से गूंजा नवनिर्मित…

9 hours ago