Categories: Uncategorized

मेरी रचना, मेरी कविता

घर – परिवार के रत्न
धरती के तीन रत्न ही होते हैं जिन्हें
सभी जल अन्न सुभाषित कहते हैं,
प्रस्तर खंडों के टुकड़ों को भी कुछ
अज्ञानी लालची महारत्न कहते हैं।

सन्तान हमारी परिवार रत्न होती हैं,
बेटा घर के भाग्य से पैदा होता है,
बेटी सौभाग्य से घर में पैदा होती है,
भेद नहीं कोई इनमें ये सन्तानें होती हैं।

हर इंसान के भाग्य अनेकों होते हैं,
जब मात्र एक भाग्य साथ देता है,
घर में एक पुत्र की प्राप्ति हो जाती है,
कुलदीपक की कमी नहीं रह जाती है।

कहते हैं परंतु जब मनुष्य के सारे
सौ भाग्य साथ देने लग जाते हैं,
उस घर में पुत्री की प्राप्ति होती है,
घर में लक्ष्मी रत्नरूप धर आती हैं।

पुत्री तो पराया धन कहलाती है,
रोकर ही पुत्री विदा की जाती है,
पर पराया धन होने से भी पुत्री,
घर की लक्ष्मी ही मानी जाती है।

पर घर में यह भी पाया जाता है कि
पिता अनुशासन वाला माना जाता है,
और पिता से तो कम, पर माँ से बेटा
बेटी का ज़्यादा लगाव हो जाता है।

माँ, जो कभी बेटी थी, बच्चों और
पिता के बीच बिचवानी करवाती है,
आदित्य माता पिता दोनो दो पहिये
होते हैं जिन पर गृहस्थी चलती है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

12 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

16 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

16 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

16 hours ago

कलेक्ट्रेट सभागार में नशा तस्करी व अपराध नियंत्रण पर मंथन

एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कस्टम, नारकोटिक्स व अन्य विभागों को सख्त निर्देश…

17 hours ago

सेवानिवृत्ति समारोह में अनिरुद्ध प्रसाद की ईमानदार सेवाओं की हुई सराहना

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। सूचना विभाग, देवरिया के कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर…

17 hours ago