देवरिया पुलिस का “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान”: 724 व्यक्तियों और 459 वाहनों की हुई चेकिंगजनपद में 38 स्थानों पर चला अभियान, नियम उल्लंघन पर 4 वाहनों का चालान

देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा)
जनपद देवरिया में पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देशन में आज प्रातः 05.00 बजे से 08.00 बजे तक “मार्निंग वॉकर चेकिंग अभियान” चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना को प्रबल करना, आमजन से संवाद स्थापित कर मित्र पुलिस की भावना को मजबूत करना तथा कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।

अभियान के दौरान जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस अधिकारियों व थानाध्यक्षों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले नागरिकों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया और साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सघन चेकिंग की।

इस दौरान पुलिस द्वारा चोरी की गाड़ियों की पहचान, तीन सवारी वाले वाहनों पर कार्रवाई, नाबालिगों द्वारा वाहन संचालन, मोडिफाइड साइलेंसर, तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर, महिलाओं-बच्चियों पर अभद्र टिप्पणी तथा अवैध असलहा व मादक पदार्थों की जांच पर विशेष जोर दिया गया।

थानावार चेकिंग विवरण: अभियान के तहत जनपद भर में कुल 38 स्थानों पर चेकिंग की गई, जिसमें 724 व्यक्तियों और 459 वाहनों की जांच की गई। नियम उल्लंघन करने वाले 4 वाहनों का चालान भी किया गया।

प्रमुख थानों की कार्यवाही इस प्रकार रही:

गौरीबाजार थाना ने सर्वाधिक 70 व्यक्तियों और 50 वाहनों की चेकिंग की।

मईल थाना क्षेत्र में 100 लोगों और 50 वाहनों की गहन जांच की गई।
सलेमपुर थाना ने 8 स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया।

जनपद के अन्य थानों ने भी प्रभावी कार्रवाई करते हुए आमजन से संवाद के साथ सुरक्षा का भरोसा दिलाया। जनता द्वारा इस पहल की सराहना की गई और मॉर्निंग वॉक के दौरान सुरक्षा को लेकर संतोष व्यक्त किया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री विक्रान्त वीर ने बताया कि जनपद में ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि लोगों में सुरक्षा, शांति और कानून के प्रति विश्वास बना रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

देवरिया-कुशीनगर में निवेश की बयार: बड़े उद्योगपतियों ने दिखाई दिलचस्पी

पूर्वांचल की तकदीर बदलने की तैयारी: देवरिया में निवेशकों का महामंथन देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)।पूर्वांचल…

4 minutes ago

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर हाईवे पर…

15 minutes ago

सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर, 30 दिन में सूचना देना अनिवार्य

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राज्य सूचना आयुक्त राकेश कुमार ने मेहदावल तहसील में…

25 minutes ago

प्रबंधक ने ग्रीष्मकालीन यात्रियों की सुविधाओ का व्यापक निरिक्षण किया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने 04 अप्रैल,2026 शनिवार को ज्ञानपुर…

51 minutes ago

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 172 शिकायतों की सुनवाई, 22 का मौके पर निस्तारण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के मेहदावल तहसील में जिलाधिकारी आलोक कुमार की…

56 minutes ago

27 वर्षों की सेवा के बाद ड्राइवर राजू प्रसाद सेवानिवृत्त

अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक दी विदाई गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा) मंडलायुक्त कार्यालय गोरखपुर में कार्यरत ड्राइवर राजू…

1 hour ago