बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)
जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार सिंह निर्देशन में राष्ट्रीय बालिका दिवस 24 जनवरी 2023 के उपलक्ष्य में महिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में तीसरे दिन जिला बाल संरक्षण इकाई एवं महिला शक्ति केन्द्र द्वारा जनपद बहराइच के ईडेन पब्लिक स्कूल एवं जिला चिकित्सालय में बाल लिंगानुपात, बाल संरक्षण, बालिका कौशल विकास एवं सरकारी योजनाओं पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संदेश के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं योजना के बारे में विस्तृत रूप से जानकरी देते हुए बेटी बचाओं बेटी पढाओं की शपथ दिलाते हुए हस्ताक्षर अभियान के अनुक्रम में हस्ताक्षर भी करवाये गये। शिविर में बेटी बचाओं-बेटी पढाओं का स्टीकर चस्पा कर योजना का प्रचार-प्रसार किया गया। इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी शिविका मौर्या, महिला कल्याण अधिकारी रागिनी विश्वकर्मा, जिला समन्वयक नीलम शुक्ला एवं आनन्द चौधरी, विद्यालय के अध्यापकगण एवं बच्चें मौजूद रहे।
साहित्यकार समाज का आईना होता है: महामंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अपना…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के नगर पंचायत मगहर स्थित माउंट वैली एकेडमी…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद में नकली सोने के बिस्कुट के नाम पर…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। ज्यूडिशियल काउंसिल ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस को…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कायस्थ…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पालिका परिषद बलिया की सफाई व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने…