कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा, दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, मत्स्य विभाग डॉ. संजय कुमार निषाद की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में विभागीय कार्यक्रमों एवं योजनाओं की समीक्षा संपन्न हुई। बैठक में पूर्व सांसद प्रवीण कुमार निषाद, जिलाधिकारी आलोक कुमार, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
समीक्षा के दौरान मंत्री ने जनपद की ग्राम सभाओं के तालाबों के मत्स्य पालन हेतु पट्टा वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि पात्रता मानकों को पूरा करने वाले आवेदकों को ही नियमानुसार पट्टा दिया जाए। मत्स्य अधिकारी ने अवगत कराया कि जनपद के कुल 2417 तालाबों में से 1533 तालाबों का पट्टा नियमानुसार वितरित किया जा चुका है। इस पर मंत्री ने कहा कि विधवा महिलाओं, अनुसूचित जाति तथा प्रशिक्षित मत्स्य पालकों को प्राथमिकता के आधार पर पट्टा दिया जाए तथा उनका बीमा भी सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में वर्ष 2025-26 में विभागीय मत्स्य प्रक्षेत्रों से स्पान से फ्राई मत्स्य बीज उत्पादन, व्यय एवं आय की स्थिति, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषादराज बोट सब्सिडी योजना, सघन मत्स्य पालन हेतु ऐयरेशन सिस्टम की स्थापना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं में चयनित लाभार्थियों की प्रगति एवं जनपद में नए तालाबों के निर्माण संबंधी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। मंत्री ने विभिन्न बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में उप निदेशक मत्स्य विभाग बस्ती मंडल महेश चौहान, मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर प्रसाद, वरिष्ठ मत्स्य निरीक्षक भूपेंद्र कुमार, संदीप कुमार, मत्स्य निरीक्षक शशि प्रकाश, वरिष्ठ सहायक मुस्ताक अहमद, कनिष्ठ सहायक विश्वजीत, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

दत्तक ग्रहण अभिकरण में बच्चों के साथ मनाया गया उत्साहपूर्ण कार्यक्रम

सीडीओ वंदिता श्रीवास्तव ने बच्चों को दुलारकर बढ़ाया उत्साह, उपहार व सामग्री वितरित कुशीनगर (राष्ट्र…

6 minutes ago

मनखोटही ताल पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान का शुभारंभ, छात्र-छात्राओं ने किया श्रमदान

कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला गंगा समिति एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार…

36 minutes ago

राज्यस्तरीय मॉक एक्सरसाइज में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। शासन के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद की सभी तहसीलों में…

36 minutes ago

युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, रोजगार देने वाला बनना होगा: डॉ. बलजीत

बीबीएयू में ‘युवा संवाद’ में नवाचार, उद्यमिता और राष्ट्र निर्माण पर विद्यार्थियों से सीधा संवाद…

50 minutes ago

एसडीएम कोर्ट के बाहर महिलाओं से कथित अभद्रता, मुकदमा छोड़ने के दबाव का आरोप

कोर्ट में पैरवी करने पहुंचीं महिलाओं ने अखिलेश यादव पर रोकने व हाथापाई के प्रयास…

52 minutes ago

साइबर ठगी के 97 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। थाना भटनी पुलिस की साइबर टीम ने साइबर ठगी के शिकार…

3 hours ago