सीएम योगी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, अनुपूरक बजट समेत कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज राज्य मंत्रिमंडल की अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में अनुपूरक बजट सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। इसके अलावा निवेश, बुनियादी ढांचा और विकासपरक योजनाओं से जुड़े प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।

पहला अनुपूरक बजट होगा पेश

प्रदेश सरकार चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 का पहला अनुपूरक बजट सोमवार को विधानसभा में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, इस बजट में बुनियादी ढांचे से जुड़े विभागों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

इन विभागों को मिल सकता है अतिरिक्त बजट

अनुपूरक बजट में जिन विभागों को अतिरिक्त धनराशि मिलने की संभावना है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

लोक निर्माण विभाग (PWD), सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, शहरी विकास विभाग, ऊर्जा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग

इसके साथ ही पुलिस आधुनिकीकरण योजनाओं के लिए भी बजटीय प्रावधान किए जा सकते हैं।

कहां-कहां होगा खर्च

अनुपूरक बजट की राशि का उपयोग—

• एक्सप्रेसवे, सड़कों और पुलों के निर्माण

• स्मार्ट सिटी परियोजनाओं

• ग्रामीण पेयजल योजनाओं

• चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार

• मेडिकल कॉलेजों की स्थापना

• स्वास्थ्य उपकरणों की खरीद

• स्कूलों के अधोसंरचना विकास

जैसे अहम क्षेत्रों में किया जाएगा। इसके अलावा सामाजिक कल्याण, कृषि योजनाओं और रोजगार सृजन कार्यक्रमों के लिए भी अतिरिक्त धन आवंटन की संभावना है।

वंदे मातरम और नए विधेयकों पर चर्चा

सोमवार को सदन में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ पर भी चर्चा होगी। इसके साथ ही इस सत्र में आठ नए विधेयक सदन के पटल पर रखे जा सकते हैं।

गौरतलब है कि विधानसभा सत्र 24 दिसंबर तक चलेगा, और इस दौरान राज्य सरकार सभी आवश्यक विधायी कार्यों को निपटाने की तैयारी में है।

Karan Pandey

Recent Posts

IIT Patna Research: सुल्तानपुर के डॉ. सौरभ शुक्ला का कमाल, नीदरलैंड जर्नल में चयनित हुआ शोध

सुल्तानपुर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के जनपद सुल्तानपुर विवेक नगर निवासी स्वर्गीय उमेश चंद्र…

2 hours ago

Wheat MSP 2026: किसानों के लिए खुशखबरी! ₹2585 प्रति क्विंटल MSP तय, 30 मार्च से शुरू होगी खरीद

भारत सरकार के Ministry of Consumer Affairs Food and Public Distribution के अंतर्गत खाद्य एवं…

2 hours ago

Deoria News: आप कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को दी श्रद्धांजलि, संगठन विस्तार पर जोर

भलुअनि/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)। सोमवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र भलूअनी में मां सरस्वती आई टी आई…

2 hours ago

Nepal Waterfall Tragedy: झरने में नहाने गए युवक की मौत, दूसरे की तलाश जारी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में झरने में नहाने के दौरान…

2 hours ago

Deoria News: कपरवार में धूमधाम से मनाई गई डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती, समाजवाद के विचारों की गूंज

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र क़ी परम्परा)। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी,प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की जयंती कपरवार…

2 hours ago

महिला सुरक्षा संस्थाओं का पतन

अंधविश्वास, राजनीति और नैतिक पतन ✍️ डॉ. सत्यवान सौरभ हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र महिला…

2 hours ago