नगर पंचायत का चौमुखी विकास करना ही हमारी प्राथमिकता: विधायक प्रतिनिधि
मिहींपुरवा नगर पंचायत को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए लिखा पत्र
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । जिले के मोतीपुर नवसृजित नगर पंचायत मिहीपुरवा को आदर्श नगर पंचायत बनाने के लिए बलहा विधायक सरोज सोनकर ने नगर विकास एवं बिजली मंत्री को पत्र लिखकर , नगर को आदर्श नगर पंचायत घोषित करने तथा नगर पंचायत के चौमुखी विकास के लिए धन की मांग की है ।
विधायक ने लिखे पत्र में नवसृजित नगर पंचायत में रामलीला मैदान ,सरोवर झील बिजली सहित कई अन्य विकास के लिए पत्र लिखा है। विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल ने बताया कि नवसृजित नगर पंचायत बनने तथा भाजपा का नगर अध्यक्ष बनने के बाद जनता को विकास की उम्मीद है इसलिए विधायक ने नगर विकास मंत्री को पत्र लिखकर आदर्श नगर पंचायत घोषित करने तथा आदर्श नगर पंचायत वाली सुविधाएं दिलाने की मांग की है । विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि नगर में बिजली व्यवस्था के लिए 200 खंभे की तत्कालीन आवश्यकता है। और उन्होंने कहा कि नगर विकास की ओर से धन आवंटित होते ही नगर पंचायत का चौमुखी विकास होगा।
शाहजहाँपुर (राष्ट्र की परम्परा)। थाना गढ़िया रंगीन पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में “सतत…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट…
समान संघर्ष समिति के मंच से नीतियों पर सवाल; अलंकार अग्निहोत्री ने 2029 में चुनावी…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। जनगणना 2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों…