देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
भाजपा सरकार के खिलाफ शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय टाउन हॉल देवरिया पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए वहां से कांग्रेस का जत्था पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष जयदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में, नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे।वहां पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एएसडीएम सीमा पांडेय को दिया।
जिलाधिकारी कार्यालय पर संबोधित करते हुये जयदीप त्रिपाठी ने कहा जैसा कि आप जानते हैं कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर अप्रत्याशित हमला करते हुए दोनों सदनों से 142 सांसदों को निलम्बित कर दिया है। सरकार का यह कृत्य हमारे लोकतांत्रिक सिद्धांतों की हत्या और हमारी संसद को लोकतंत्र के कब्रिस्तान में बदल जाने के रूप में वर्णित किया जा रहा है ।
19 दिसम्बर को नई दिल्ली में बुलाई गयी इंडिया अलायंस पार्टियों की बैठक में, मजबूती और एकता के साथ भाजपा सरकार के इस कृत्य का जवाब देने का निर्णय लिया गया है। अ०भा० कांग्रेस कमेटी के परिपत्र सं०-Org-7/1523 19-12-2023 के क्रम में 142 सांसदों के निलम्बन और हमारी लोकतांत्रिक नींव पर मोदी सरकार द्वारा किये जा रहे हमले का जोरदार विरोध करते है।सांसदों के निलम्बन व हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों के निर्मम हनन के लिए सामूहिक तिरस्कार का प्रदर्शन करना है।
अब पहले से कहीं अधिक, हमें लोकतंत्र के इस अपमान के खिलाफ एक साथ खड़े होने की जरूरत हैं। इस उद्देश्य के प्रति हमारी दृढ़ प्रतिबद्धता सर्वोपरि है। साथ मिलकर, हम न केवल अपनी असहमति व्यक्त करेंगे बल्कि अपने महान राष्ट्र की लोकतांत्रिक आत्मा के प्रति अपने अटूट समर्पण को भी प्रदर्शित करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय -पूर्व मंत्री के निर्देश पर हम सभी कांग्रेस जन भाजपा सरकार के उपरोक्त तानाशाही रवैये के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर, हम सभी कांग्रेस जन लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने में अपना महत्पूर्ण योगदान दे रहे है ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष बिस्मिल्लाह लारी, पीसीसी सदस्य विजय शेखर माल रोशन, नागेंद्र शुक्ला, ऋषिकेश मिश्रा, उत्तेज मिश्रा, विजय शंकर मिश्रा, अशोक कुशवाहा, गंगा शरण कुशवाहा, सुनील तिवारी, चंद्रमोहन पांडेय, प्रमोद मल्ल, मेराज अहमद, हरिश्चंद्र सिंह,गिरिराज तिवारी, पन्नालाल पाठक, कमलेश मिश्रा, शंभू नाथ दीक्षित, रविंद्र माल, विनोद दुबे, संदीप पांडेय, उपस्थित रहे।
कुशीनगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण महा अभियान के अंतर्गत सामुदायिक भवन…
संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में आईजीआरएस पोर्टल पर…
की लाइट फाउंडेशन द्वारा कार्यक्रम आयोजित, समाज में समानता व सम्मान का संदेश महराजगंज (राष्ट्र…
महराजगंज (राष्ट्र की परंपरा)। जनपद में अपराध नियंत्रण और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए…
छिन्दवाड़ा/म.प्र. (राष्ट्र की परम्परा)। शासकीय महाविद्यालय बिछुआ, जिला छिन्दवाड़ा (म.प्र.) में सतपुड़ा विधि महाविद्यालय, मोहन…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग द्वारा…