ताला तोड़ के चोरों ने लगभग सात लाख रूपए के सोने चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

शहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर उदयभान नईबस्ती में ताला तोड़ के चोरों ने लगभग सात लाख रूपए के सोने चांदी के गहने पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता संध्या श्रीवास्तव इस मामले में सोमवार की दोपहर तहरीर दी है।
पीड़िता संध्या श्रीवास्तव के अनुसार वह बीते 19 मई को शहर से बाहर गई थी, 20 मई यानी आज पड़ोसी द्वारा मुझे अवगत कराया गया कि मेरे घर का ताला टूटा हुआ है। मैं जब अपने घर पहुंची तो देखा कि आलमारी तोड़ चोरों ने आठ जोड़ी सोने का झूमका, तीन सोने का मंगलसूत्र, आठ सोने की अंगूठी, दो सोने का मंगटीका, दो सोने का नथिया, सात जोड़ी चांदी की पायल, 15 सोने के नीक की कील आदि गायब है। बताया कि मूल्य लगभग सात लाख रूपए हैं। उधर इस संबंध में शहर कोतवाल संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है जांच की जा रही है, जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

rkpshomnath

Recent Posts

नीलकंठ होटल में सपा नेताओं की बैठक, श्रेया वर्मा से हरिशंकर यादव की मुलाकात चर्चा में

अयोध्या में सपा नेत्री श्रेया वर्मा का स्वागत, 2027 चुनाव को लेकर नेताओं में चर्चा…

3 hours ago

सुबह-सुबह एक्शन में देवरिया पुलिस, पार्कों से स्कूलों तक बढ़ी निगरानी

मॉर्निंग वॉकर्स से संवाद, बुजुर्गों को सुरक्षा का भरोसा; बालिकाओं को हेल्पलाइन की जानकारी देवरिया…

5 hours ago

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेंगे सफलता के योग, जानें मेष से मीन तक का हाल

AI निर्मित आज का दिन कई राशियों के लिए आर्थिक प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों और नए…

8 hours ago

योगी ने गिनाईं महिला सशक्तिकरण की पहल, हामिद अंसारी और राहुल गांधी पर भी बरसे

Aiनिर्मित हामिद अंसारी के बयान पर योगी का पलटवार, बोले- सनातन परंपरा को अपमानित करने…

8 hours ago

टमाटर से ब्रोकली तक खेती पर सरकारी मदद, जानिए कौन किसान कर सकता है आवेदन

गेहूं-धान के साथ सब्जी की खेती पर जोर, यूपी के किसानों को मिल सकता है…

14 hours ago

जलती चिता पर मांस पकाने के आरोप से मचा हंगामा, एक युवक हिरासत में; दो फरार

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पूवायां थाना क्षेत्र के नथ्यापुर गांव में रविवार को अंतिम संस्कार…

14 hours ago