वाराणसी सिटी स्टेशन पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा के निर्देशन एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक अजय कुमार सुमन के नेतृत्व में 25 मई,2023 को वाराणसी सिटी –गाजीपुर सिटी रेल खण्ड को आधार बनाकर वाराणसी सिटी स्टेशन पर बस रेड टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट जाँच टीम के सदस्यों द्वारा वाराणसी सिटी स्टेशन पर किलाबन्दी कर बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस,गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस,लखनऊ –छपरा मेल एक्सप्रेस,बनारस-भटनी अनारक्षित सवारी गाड़ी,आजमगढ़-वाराणसी सिटी अनारक्षित सवारी गाड़ी तथा शाहगंज – बलिया अनारक्षित गाड़ी में सघन टिकट चेकिंग की गई है।
इस टिकट जांच अभियान टीम में सहायक वाणिज्य प्रबंधक के साथ 19 टिकट जाँच कर्मचारियों एवं रेलवे सुरक्षा बल की चार टीमों के सहयोग से सघन टिकट जांच किया गया और बिना टिकट यात्रा करने वाले 277 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनसे जुर्माने के रूप में रु 126665 (एक लाख छ्ब्बीस हजार छः सौ पैसठ रूपये) की वसूली की गई है । इस दौरान पेनाल्टी नहीं चुका पाने वाले 44 बिना टिकट यात्रियों को मजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया गया जिन्हें जुर्माना देने के बाद छोड़ा दिया गया।
उक्त बस रेड अभियान के दौरान इस खण्ड के स्टेशनों के टिकट काउंटरों पर टिकट लेने के लिए लम्बी कतार लग गई थी । वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक संजीव शर्मा ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें ।

rkpshomnath

Recent Posts

आज किस्मत देगी साथ या बढ़ेगी चुनौती? पढ़ें मेष से मीन तक का पूरा राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और सफलता का साथ, जानें मेष से…

4 hours ago

पहली शादी छिपाने से लेकर खेत-जेवर बेचने तक के आरोप, परेशान महिला ने थाने के बाहर उठाया बड़ा कदम

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। शाहजहांपुर जिले के बंडा थाने के मुख्य गेट पर बुधवार…

5 hours ago

अध्ययनरत छात्र-छात्राओं कों गुणात्मक शिक्षा प्रदान करने का प्रयास करूँगा: शिवम गुप्ता

नवनियुक्त बीईओ नवाबगंज नें किया कार्यभार ग्रहण बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) । ब्लाक नवाबगंज खण्ड…

6 hours ago

बाढ़ में राहत की मिसाल बनीं एसडीएम मोनालिसा जौहरी

सुजौली और जंगल गुलरिहा में कम्युनिटी किचन के माध्यम से पका भोजन उपलब्ध कराया बहराइच…

6 hours ago

पौधारोपण के बाद पौधों की निगरानी में ढिलाई नहीं चलेगी : सीडीओ

शत-प्रतिशत जियो टैगिंग के निर्देश, गांवों में गठित होंगी आर्द्र भूमि समितियां; 33 लाख पौधे…

6 hours ago