बिहार से फरार बंटी-बबली चलती ट्रेन से गिरफ्तार, 30 करोड़ के गबन का आरोप

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)l आप अपने जीवन भर की कमाई किसी एजेंट पर विश्वास कर बैंक और डाकघर में जमा कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएंl क्योंकि आप की उम्मीदों पर विश्वास का खंजर घोंपकर कोई आपकी जीवन भर की कमाई लेकर फरार हो सकता हैl
गोरखपुर की आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) ने एक ऐसे ही आरोपी दंपत्ति बंटी-बबली को चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया हैl जो बिहार में 30 करोड़ का गबन कर साल भर से फरार थे l आरपीएफ ने इस दंपत्ति को बिहार पुलिस को सुपुर्द कर दिया हैl जो उन्‍हें लेकर बिहार के छपरा के लिए रवाना हो गए हैं।
गोरखपुर के आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्‍हा ने बताया कि इन दोनों आरोपियों को चलती ट्रेन से गिरफ्तार किया गया हैl इनके खिलाफ बिहार के छपरा में 30 करोड़ रुपए का गबन कर फरार हो जाने का आरोप हैl उन्‍होंने
बताया कि लोगों का काफी विश्वास होने की वजह से डाकघर के एजेंट के रूप में काम करने वाले धीरज अग्रवाल और उसकी पत्‍नी ने सैकड़ों लोगों का रुपया डाकघर में जमा करते रहेl पहले तो वे सही काम करते रहेl इसके बाद लोगों का रुपया जमा करने के नाम पर फर्जी रसीद देने लगेl इस तरह इन लोगों ने रिटायर्ड प्रोफेसर के 70 लाख रुपए सहित अनेक लोगों को अपना शिकार बनाया।
इसके बाद ये बिहार के छपरा से फरार हो गएl राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे दिल्‍ली में रह रहे थेl इसके बाद वे अब नए ठिकाने की तलाश में जाने के लिए निकले थl मुखबिर से सूचना के बाद आरोपियों को 12524, नई दिल्‍ली से न्‍यू जलपाईगुड़ी जाने वाली ट्रेन में गिरफ्तार किया गया हैl आरपीएफ ने सटीक जानकारी मिलने के बाद जब ट्रेन में रेड डाली और दंपत्ति के बारे में जानकारी हासिल की, तो उन्‍होंने अपनी पहचान धीरज अग्रवाल और उसकी पत्‍नी के रूप में बताया इस कृत्‍य में दोनों के खिलाफ बिहार के छपरा में 30 करोड़ की ठगी का केस दर्ज है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बलिया में परिवहन मेला आयोजित, एकमुश्त कर व्यवस्था पर दी गई जानकारी

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बलिया स्थित सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय परिसर में शुक्रवार को परिवहन…

5 minutes ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को राहत, पुलिस ने ₹1.90 लाख वापस कराए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उत्तर…

9 minutes ago

गोरखपुर: स्वतंत्रता आंदोलन पर शोध विमर्श, ऐतिहासिक स्थलों के भ्रमण के साथ संगोष्ठी सम्पन्न

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के मध्यकालीन एवं आधुनिक इतिहास विभाग तथा…

11 minutes ago

भारत के सामने कांपता है पाकिस्तान: वॉन

भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट राइवलरी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो…

1 hour ago

मेरठ दौरे से पहले तैयारियां तेज, आज समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

मेरठ (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रविवार को प्रस्तावित मेरठ दौरे को लेकर…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, 10% ग्लोबल टैरिफ का नया ऐलान

वाशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका में व्यापार नीति को लेकर बड़ा संवैधानिक विवाद सामने आया…

2 hours ago