दरवाजे पर खड़ी कार में दबंगों ने लगाई आग

सीसीटीवी में कैद घटना के आधार पर पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ दी नामजद तहरीर

आजमगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )
सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली गाँव के महावन कॉलोनी में दरवाजे पर खड़ी चार पहिया वाहन वैगनार में दबंगों ने आग लगा दिया, जिससे वाहन धू-धू कर जलने लगी। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग विकराल रूप पकड़ ली और वाहन जलकर खाक हो गयी, और यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पाही जमीन पाही निवासी अमित कुमार तिवारी पुत्र राजेंद्र तिवारी अपने परिवार के साथ सिधारी थाना क्षेत्र के बैठौली स्थित महावन कालोनी में मकान बनवा कर रहते हैं। बुधवार को रात रोज की भांति दरवाज़े पर चार पहिया वाहन वैगनार खड़ी थीं । परिवार के लोग नित्य की भांति भोजन कर के सो रहे थे। रात करीब दो बजे दरवाजे पर खड़ी वाहन को दबंगों ने आग लगा दी। जिससे वाहन धू धू कर जलने लगा,जबतक लोग कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। परिवार के लोगों ने बडी मशक्कत से आग पर काबू पाया तबतक वाहन बुरी तरह से जल कर खाक हो गई। घटना की सूचना पीड़ित ने डायल 112 पर दी, सूचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई । सीसीटीवी कैमरे में कैद साक्ष्य को सुरक्षित रख लिया और पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस जाँच करने में जुट गई है। पीड़ित ने दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

2 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

3 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

3 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

3 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

3 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

4 hours ago