ट्रक की ठोकर से बुलेट सवार कुशीनगर के शिक्षक की मौत

■ गाजीपुर के करंडा क्षेत्र के दीनापुर के रहने वाले थे शिक्षक

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा) गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 28 पर कोतवाली क्षेत्र के कांटे पुलिस चौकी के निकट शनिवार की देर शाम को एक सड़क हादसे में एक ट्रक की टक्कर से बुलेट सवार प्राथमिक शिक्षक की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची कांटे पुलिस ने पीछा करके टेमा रहमत के पास ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया।
कांटे चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम खलीलाबाद से बस्ती की ओर जा रहे बुलेट सवार युवक को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास जुट गए। सूचना पर चौकी इंचार्ज और अन्य पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। युवक के पास से मिले आधार के आधार पर उसकी पहचान 29 वर्षीय सूर्य प्रकाश गिरी पुत्र जनार्दन गिरी निवासी ग्राम दीनापुर थाना करंडा जनपद गाजीपुर के रूप में हुई। शिक्षक के पास मिली मोबाइल के जरिए उनके परिजनों को सूचना दी गई।
पीड़ित परिजनों ने बताया कि सूर्य प्रकाश गिरी की वर्तमान में कुशीनगर जिले के कसया क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षक पद पर तैनाती थी। उसकी ससुराल सिद्धार्थनगर जिले में है और पत्नी भी प्राथमिक शिक्षक है। सूर्य प्रकाश गिरी कुशीनगर से बुलेट से किसी कार्य से बस्ती जा रहे थे और हादसे में उनकी जान चली गई। पीड़ित परिजन घर से संत कबीर नगर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाऊस भेज दिया है।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

5 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

5 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

6 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

6 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

6 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

7 hours ago