माहुल नगर पंचायत की पहली बैठक में 6 करोड़ 42 लाख का बजट पास

आज़मगढ़ ( राष्ट्र की परम्परा )l जिले के फूलपुर तहसील के माहुल नगर पंचायत के सभागार में सोमवार को बोर्ड की पहली कार्ययोजना बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें वित्तीय बर्ष 2023-24 के लिए 6करोड़ 42लाख का बजट पास हुआ। बैठक में बिजली पानी,सड़क, साफ सफाई आदि विषयों के प्रस्ताव देने के साथ ही साथ सभासदों द्वारा नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने हेतु विस्तार से चर्चा की गई।
पहली बोर्ड की बैठक में नवनिर्वाचित चेयरमैन लियाकत अली ने कहा कि नगर पंचायत के विभिन्न वार्डो में जो भी विकास कार्य होंगे उसमे भ्रष्टाचार के लिए कोई जगह नही होगी, हर कार्य पुरी पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ होंगे।उन्होंने यह भी कहा कि हमारी और वार्ड के सभासदों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य का संवाहक बने।
बैठक में चर्चा करते हुए सारे सभासदो ने नगर में विकास के लिए विभिन्न समितियों के गठन की मांग की, जिस पर अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या ने कहा कि नगर पंचायत की निमावली के आधार पर इस पर विचार किया जाएगा। उसके बाद वार्ड नम्बर तीन गांधीनगर के सभासद प्रीति सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षो में नगर पंचायत में एक भी बृद्धा या विधवा पेंशन नही बनी है ।जिस पर लियाकत अली ने कहा कि ये समस्या गंभीर है, इस पर गंभीरता से विचार होगा। उसके बाद वार्ड नम्बर 11लोहिया नगर के सभासद ममता यादव ने मांग की कि दो वर्षो से यहाँ पर परिवार रजिस्टर की नकल नही मिल रही। जिस पर अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्या ने कहा कि वगैर उच्चाधिकारियों के निर्देश के ऐसा संभव नही है।
बैठक में सभासदों द्वारा अपने अपने वार्डो से विकास के लिए कुल 75प्रस्ताव दिए। बोर्ड की बैठक में बेलाल अहमद,गुफरान अहमद,शादाब अहमद,पुष्वा गुप्ता,रेशमा बानो,शाहआलम,उजैर कुरैशी,प्रह्लाद सहित सभी 11वार्डो के सभासद मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

13 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

13 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

13 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

13 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

14 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

14 hours ago