भैया-बहना भूल न जाना फाइलेरिया से बचाव की दवा जरूर खाना

10अगस्त से 28 अगस्त तक एमडीए राउंड के तहत घर-घर खिलाई जाएगी दवा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) |
फाइलेरिया की बीमारी एक बार हो गयी तो इसका इलाज संभव नहीं है | बचाव ही फाइलेरिया से सुरक्षित रहने का एकमात्र उपाय है | फाइलेरिया से बचाव के लिए हर साल की तरह इस बार भी जिले में मॉस ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान चलाया जाएगा | 10 से 28 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में 3479 टीमें घर-घर जाकर लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाएंगी | दवा का सेवन जरूर करें l यह बातें बुधवार को नगर के एक होटल में स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) संस्था के सहयोग से आयोजित मीडिया कार्यशाला में सीएमओ डॉ सतीश सिंह ने कहीं l सीएमओ ने कहा कि एमडीए अभियान की सफलता के लिए लोगों का रोग की गम्भीरता व दवा खाने से होने वाले फायदे के प्रति जागरूक होना जरूरी है l आमजन तक यह संदेश पहुंचना चाहिए कि फाइलेरिया से बचाव के लिए पांच साल लगातार साल में एक बार दवा का सेवन जरूर करें अति गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों,गर्भवती और एक साल से कम उम्र के बच्चों को छोड़कर दवा का सेवन सभी को करना है l बीपी,शुगर,थायरायड के मरीज अति गंभीर बीमारी की श्रेणी में नहीं आते हैं l कार्यक्रम के दौरान सीएमओ ने उपस्थित लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन में योगदान देने, खुद दवा सेवन करने और दूसरों को भी दवा सेवन कराने में सहयोग देने की शपथ दिलाई |
जिला मलेरिया अधिकारी प्रेम प्रकाश ने कहा कि जिले की कुल आबादी 43,48,546 में से 80 प्रतिशत यानि एक साल के बच्चों,गर्भवती महिलाओं और अति गंभीर बीमार को छोड़कर 36,96,264 लोगों को फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलाई जाएगी l अभियान के दौरान 580 पर्यवेक्षक क्षेत्र में नियमित भ्रमणशील रहकर अभियान की निगरानी करेंगे l जिला फाइलेरिया नियंत्रण अधिकारी दीपमाला ने बताया कि बहराइच जनपद में अब तक 412 हाथीपांव के व 495 हाईड्रोसील के मरीज समेत कुल 907 मरीज मिले हैं l अब तक हाइड्रोसील के 370 मरीजों का ऑपरेशन किया चुका है तथा शेष लोगों को भी बुलाया जा रहा है |
पाथ संस्था के प्रतिनिधि डॉ अनंत विशाल ने बताया कि फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन खाली पेट नहीं करना है l यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है l किसी को दवा खाने के बाद उल्टी,चक्कर,खुजली या जी मिचलाने जैसे लक्षण आते प्रतीत होते हैं तो यह इस बात का प्रतीक है कि उस व्यक्ति के शरीर में फाइलेरिया के परजीवी मौजूद हैं l ऐसे लक्षण दवाओं के सेवन के उपरांत शरीर के भीतर परजीवियों के मरने के कारण पैदा होते हैं l किसी भी गम्भीर परिस्थिति के लिए प्रशिक्षित रैपिड रिस्पॉन्स टीम (आरआरटी) बनाई गई है l आवश्यकता पड़ने पर आरआरटी को उपचार के लिए तुरंत बुलाया जा सकता है l इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी बृजेश सिंह सहित स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारी व यूनिसेफ,सीफार तथा पीसीआई संस्था के प्रतिनिधि मौजूद रहे |

rkpnews@desk

Recent Posts

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

2 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

4 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

5 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

6 hours ago

सड़क हादसे में डाक्टर पुत्र की मौत, दोस्त गंभीर

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के दुधारा थाना क्षेत्र में गगैईचा-दसावा मार्ग पर…

6 hours ago

नन्हे विद्यार्थियों ने मंच पर बिखेरी प्रतिभा, सौर मंडल और ऋतुओं की दी प्रभावशाली प्रस्तुति

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय खलीलाबाद के विधियानी स्थित राज ग्लोबल किड्स…

6 hours ago