नगर निगम जन्म प्रमाण पत्र संभाग से पकड़ा गया दलाल का सहयोगी

नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारी दलाल फरार

दलाल और आउटसोर्सिंग कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दलाल मौका देख कर हुआ फरार, कोतवाली पुलिस कर रही तलाश

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। नगर आयुक्त ने नगर निगम के जन्म प्रमाण पत्र संभाग में दलालों की कसी नकेल, दलाल के सहयोगी नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारी को पकड़कर किया पुलिस के हवाले। नगर आयुक्त ने आउटसोर्सिंग कर्मचारी को किया कार्य मुक्त। नगर निगम में प्राय दिन शिकायत मिल रहा था कि जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु दलालों द्वारा मोटी रकम ली जा रही है जिसमें नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का सहयोग मिल रहा था। नगर आयुक्त ने दलाल का सहयोग कर रहे पकड़े गए आउटसोर्सिंग कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सेवा मुक्त कर दिया । मंगलवार को 11 बजे के आसपास नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारी आतिफ के पास दलाल सोहराब खान बैठकर जन्म प्रमाण पत्र बनवाने आ रहे भोले भाले जनता से कर रहा था दलाली कोठा भलूवान निवासी रविंद्र ओराडाढ़ निवासी शैलेंद्र पांडे अपने-अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने नगर निगम आए थे, वहां नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारी आतिफ के पास बैठा दलाल सोहराब खान ने कहा कि 600 रुपया दीजिए आपका जन्म प्रमाण पत्र बनाकर आपको मिल जाएगा, उपरोक्त व्यक्तियों ने अपने अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सोहराब खान को गूगल पेमेंट कर दिया। लेकिन उपरोक्त व्यक्तियों को सोहराब खान पर शक हुआ जिसकी शिकायत नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से किया नगर आयुक्त ने तत्परता दिखाते हुए कोतवाली पुलिस को तत्काल सूचना देते हुए जन्म प्रमाण पत्र संभाग में स्वयं पहुंच गए लेकिन पहुंचने से पहले दलाल सोहराब खान वहां से रफू चक्कर हो चुका था लेकिन आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौके से पकड़ा गया नगर आयुक्त ने नगर निगम आउटसोर्सिंग कर्मचारी और दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का निर्देश जारी किया जिससे भोले भाले जनता को जालसाजों के चंगुल से बचाया जा सके। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी फरार दलाल सोहराब खान को गिरफ्तारी के लिए पुलिस को लगा दिया।

Karan Pandey

Recent Posts

पुलिस निरीक्षण पर जनता का विरोध, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आईजीआरएस शिकायत पर निरीक्षण करने पहुँचे दरोगा से नोकझोंक, देवरिया में पुलिस-जनसंवाद पर फिर उठे…

52 seconds ago

जर्जर सड़क और मोहन सेतु निर्माण को लेकर 15 किमी पदयात्रा, तहसील में ज्ञापन

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। )7समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को भलुअनी से बरहज तहसील…

1 hour ago

स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास लेखन पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी 19-20 को

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के समय में हो सकता है फेरबदल 1857 की क्रांति और प्लासी…

1 hour ago

सीएचसी की सुरक्षा ध्वस्त, मरीजों की जगह कुत्तों का डेरा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल की व्यवस्थाओं पर…

2 hours ago

जनसुनवाई पोर्टल का दुरुपयोग खराब हैंडपंप पर फर्जी निस्तारण का आरोप

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l जैतीपुर विकासखंड में जनसुनवाई व्यवस्था की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो गए…

2 hours ago

शाहजहाँपुर में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का दौरा प्रशासन सतर्क

हेलीपैड पर डीएम व एसपी ने किया स्वागत चाक-चौबंद सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ कार्यक्रम…

2 hours ago