ईजरही विद्यालय पर देखा गया शिक्षा समागम कार्यक्रम का प्रसारण

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
जनपद देवरिया के सदर विकास खंड के संविलियन विद्यालय ईजरही पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,देवरिया शालिनी श्रीवास्तव की उपस्थिति मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रगति मैदान,भारत मंडप में शनिवार को अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2023 के उद्घाटन समारोह का सीधा प्रसारण देखा गया।ध्यातव्य है कि शिक्षा समागम के तहत प्रधानमंत्री ने देश के बुद्धिजीवियों और शिक्षकों से शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन तथा शिक्षा के क्षेत्र मे संचालित अनेको लोक कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ मे चर्चा की।
प्रसारण के पूर्व उपस्थित शिक्षक/शिक्षिकाओ और अभिभावकों को संबोधित करती हुई, बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यालय नई शिक्षा नीति के अनुसार खुद से तैयार करके बच्चों को देश का अच्छा नागरिक बनाने में मदद करेगा।बच्चे पीएम श्रीयोजना का लाभ उठा कर अपने जीवन मे आगे बढ़ेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सुझाव और निर्देशो का पालन करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक प्रगति के लिए सतत प्रयास गतिमान है।प्राथमिक शिक्षा को बेहत बनाने के लिए हम सभी संकल्पित है।उक्त कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर विजय पाल नारायण त्रिपाठी ने कहा कि यह विद्यालय पीएम श्री में शामिल है, जिससे इस विद्यालय और गांव का तेजी से विकास होगा।
इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान सतीश चन्द्र त्रिपाठी,जिला समन्वयक आलोक कुमार पाण्डेय, अभय कुमार,सत्यभामा सहित पूरा विद्यालय परिवार उपास्थित रहा।

rkpnews@desk

Recent Posts

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

22 hours ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

22 hours ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

3 days ago

अमेरिकी हमले से भड़का ईरान, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

तेहरान/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर खतरनाक स्तर…

3 days ago

अंकित बालियान हत्याकांड: 5 दिन बाद शामली पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में सुमित और मोहित ढेर

शामली (राष्ट्र की परम्परा)। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई…

3 days ago