होनहार छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

परिवार और क्षेत्र का किया नाम रोशन

मोतिहारी(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्वी चम्पारण के पताही प्रखंड मुख्यालय स्थित पताही पूर्वी पंचायत के दो मेधावी छात्राओं ने मैट्रिक परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर अपने परिवार और समाज का नाम रोशन किया है। सुमन कुमारी ने 438 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रेणी से सफलता हासिल की, वहीं अंजली पटेल ने 366 अंक लाकर अपनी मेहनत का प्रमाण दिया। छात्राओं की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। परिवार के सदस्यों ने मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया और दोनों छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। ग्रामीणों और शिक्षकों ने भी इन छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंजली पटेल और सुमन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उन्होंने विशेष रूप से अंजली पटेल ने सुपर सक्सेस कोचिंग सेंटर डायरेक्टर गुरू सुभाष कुमार साह एवं आजाद हिंद पब्लिक स्कूल डायरेक्टर अवधेश द्विवेदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, उनके मार्गदर्शन और प्रेरणा से ही यह सफलता संभव हो सकी है। छात्राओं ने बताया कि कठिन परिश्रम, सही मार्गदर्शन और अनुशासन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

44 minutes ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

3 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

6 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

7 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

7 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

7 hours ago