सीबीएसई बोर्ड की मेधावी छात्रा बनी एक दिन की पुलिस अधीक्षक

शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)l तक्षशिला पब्लिक स्कूल की मेधावी छात्रा ओशीन अनैजा ने पुलिस अधीक्षक के रूप में जनसुनवाई की, जिसमें उन्होंने आम जनता की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिए। यह अनुभव बालिकाओं को प्रशासनिक कार्यों की वास्तविक समझ देने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देता है। एसपी राजेश द्विवेदी ने इस पहल को महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति एक सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इससे बालिकाओं में प्रशासनिक कार्यों की रुचि बढ़ेगी और वे आगे चलकर समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को आत्मनिर्भर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इस अभियान के तहत अनेक जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भँवरे दीक्षा अरुण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेन्द्र कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत व स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि, और छात्रा के परिवारजन उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

बुलडोजरों से पुष्पवर्षा से लेकर बूथ बैठक तक, मेरठ में भाजपा ने दिखाया बड़ा शक्ति प्रदर्शन

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2101981732010709364?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2101981732010709364%7Ctwgr%5Ee39f3e9db9b48c27fd63eca1ab7f3cb52c23b438%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fcm-yogi-attacks-opposition-in-meerut-outlines-election-strategy-youth-outreach-for-state-polls मेरठ में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन, योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना मेरठ (राष्ट्र…

18 minutes ago

मोबाइल से चिप तक भारत का बढ़ता दबदबा, सेमीकंडक्टर उद्योग को सतर्क रहने की सलाह

AI निर्मितफोटो सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की छलांग, साइबर हमलों और दुष्प्रचार के खतरे को…

48 minutes ago

स्कूल के क्लासरूम में शिक्षिका को गोली, युवक ने खुद को भी मारी गोली

लखीमपुर (राष्ट्र की परम्परा)। लखीमपुर में सोमवार को एक स्कूल के क्लासरूम के भीतर महिला…

2 hours ago

नाबालिगों के हाथ में ई-रिक्शा देख पुलिस ने कसा शिकंजा, 91 वाहन सीज

नाबालिग ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस का शिकंजा, अभिभावकों और वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी महराजगंज…

3 hours ago