Breaking News: भारत-अमेरिका ट्रेड डील, ट्रंप ने घटाया भारत पर टैरिफ 25% से 18%

अमेरिका ने भारत को बड़ी राहत देते हुए टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के तुरंत बाद इस फैसले की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर साझा की। ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर तारीफ करते हुए उन्हें अपना करीबी दोस्त और मजबूत नेता बताया।

डोनाल्ड ट्रंप के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच एक नई ट्रेड डील पर सहमति बनी है, जिसके तहत दोनों देश आपसी व्यापार में रुकावटें कम करेंगे। इस समझौते के बाद भारत पर लगने वाला अमेरिकी रेसिप्रोकल टैरिफ घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है।

ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने रूस से तेल खरीद बंद करने और अमेरिका व वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदने पर सहमति जताई है। उनका कहना है कि इससे रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में मदद मिल सकती है, जिसमें हर हफ्ते हजारों लोगों की जान जा रही है।

ये भी पढ़े – निर्माण श्रमिकों को मिले योजनाओं के स्वीकृति पत्र, 17.97 लाख की सहायता वितरित

अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि भारत अब ‘Buy American’ नीति के तहत अमेरिका से बड़े पैमाने पर खरीद करेगा। इसमें 500 अरब डॉलर से अधिक के अमेरिकी ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद शामिल होंगे।

ट्रंप के मुताबिक, भारत-अमेरिका संबंध आने वाले समय में और मजबूत होंगे और दोनों देश व्यापार, ऊर्जा और वैश्विक राजनीति में एक-दूसरे के भरोसेमंद साझेदार बनकर उभरेंगे।

Read this: https://ce123steelsurvey.blogspot.com/2025/10/compass-survey-200-jeae-200-je-ae.html?m=1#google_vignette

Karan Pandey

Recent Posts

धान बेचने से पहले जान लें नया रेट, सरकारी खरीद में ₹72 प्रति क्विंटल बढ़ा MSP

यूपी में धान खरीद की तैयारी तेज, किसानों को मिलेगा ₹2,461 तक MSP; रजिस्ट्रेशन जरूरी…

4 hours ago

105 साल की मां की मौत के बाद खुला रिश्तों का कड़वा सच, संपत्ति विवाद में पहुंची पुलिस

मां का शव घर में पड़ा था, छह बेटियों में छिड़ा संपत्ति का संग्राम; पुलिस…

4 hours ago

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा

विस्फोटक की सूचना मिलते ही कोर्ट में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा एजेंसियों ने संभाला मोर्चा मसौढ़ी/पटना…

4 hours ago