कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने बताया कि, शुक्रवार 16 दिसम्बर को विजय दिवस के अवसर पर, जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर, उन वीर शहीदों को याद किया गया जो 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के लिए उत्तरदायी थे। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन भारत पाक युद्ध में 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को अस्त्र-शस्त्र सहित, आत्मसमर्पण के लिए भारतीय सशस्त्र सेना ने मजबूर कर दिया था, और उसी उपलक्ष्य में विजय दिवस का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर भूतपूर्व कैप्टन एल0 बी0 त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन, हवलदार अनिल सिंह व जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय के कर्मचारी गण प्रभाकर नाथ तिवारी, जवाहरलाल, राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…