सादुल्लानगर में ब्राह्मण चेतना संगठन ने धूमधाम से मनाया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

सादुल्लानगर/बलरामपुर(राष्ट्र की परम्परा)। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर कस्बा स्थित ब्राह्मण चेतना संगठन के कार्यालय पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर धार्मिक वातावरण में कार्यक्रम की शुरुआत पंडित प्रीतम अविनाश शास्त्री द्वारा मंत्रोच्चार एवं स्वस्तिवाचन के साथ की गई।
पंडित प्रीतम अविनाश शास्त्री ने भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा भगवान परशुराम को धूप-दीप अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए।
इस कार्यक्रम में विभू मिश्रा, राहुल मिश्रा, विशाल तिवारी, अरविंद मिश्रा, विकास गोस्वामी और कृष्ण विहारी तिवारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा दिनेश ओझा, संतोष तिवारी, गुड्डू शुक्ला और राजू मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
सभी उपस्थितजनों ने भगवान परशुराम को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से सामाजिक एकता और ब्राह्मण चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाहजहांपुर में नेटवर्क ठप: जियो-एयरटेल सेवाएं एक महीने से प्रभावित, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के जैतीपुर क्षेत्र के गढ़िया रंगीन में मोबाइल नेटवर्क की…

5 hours ago

गोरखपुर में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष: लाठी-डंडे और रॉड से हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर जिले के थाना चिलुआताल क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर…

5 hours ago

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं: DM दीपक मीणा, अफवाहों पर न दें ध्यान

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर में पेट्रोल और डीजल खत्म होने की अफवाह फैलते ही…

6 hours ago

भारत-नेपाल बिजली परियोजना में मुआवजा विवाद गहराया, फसल नुकसान पर किसानों का आंदोलन चेतावनी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में भारत-नेपाल के बीच चल रही महत्वपूर्ण विद्युत परियोजना अब…

6 hours ago

Dhurandhar 2 Box Office Day 7: 1000 करोड़ क्लब में एंट्री, 7 दिन में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

मनोरंजन (राष्ट्र की परम्परा)। आदित्य धर की एक्शन फिल्म ‘Dhurandhar 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस…

6 hours ago

तेहरान ने ठुकराया प्रस्ताव तो भड़के ट्रंप: बोले- ‘डर के कारण डील नहीं कर रहा ईरान’, दी बड़ी चेतावनी

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने…

7 hours ago