26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा बूथ सशक्तिकरण अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

2024 मे होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा बूथ सशक्तीकरण की अभेद्य व्यूह रचना में जुट गई है।शनिवार को पार्टी के औरा चौरी स्थित कार्यालय पर एक दिवसीय बूथ सशक्तीकरण कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बूथों को सत्यापित कर सक्रिय करने का मंत्र दिया गया।बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री,गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी,एमएलसी अनूप गुप्ता ने कहा बूथ सशक्तिकरण अभियान के माध्यम से 2503 बूथों को सत्यापित कर फुलप्रूफ व्यूह रचना का निर्माण करना है।उन्होंने कहा प्रत्येक बूथ पर 51फीसदी वोट हासिल करने पर फोकस करना है।उन्होंने कार्यकर्ताओं को मिशन मोड में जुटने का आवाह्न किया।
उन्होंने कहा कि बूथ संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। संगठन के सभी कार्यक्रमों के साथ ही बूथ के प्रत्येक मतदाता तथा लाभार्थी से सतत संपर्क व संवाद से बूथ सशक्त बनता है।इसीलिए सभी मंडल प्रवासी अपने मंडल में प्रवास करके बूथों का वेरिफिकेशन कर बूथों को मजबूती प्रदान करेंगे।
भाजपा जिला प्रभारी सुनील गुप्ता ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि बूथ सशक्तिकरण अभियान 26 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा।अभियान को सफल बनाने के लिए 14 वरिष्ठ नेताओं को मण्डल प्रवासी के रूप में मण्डल की जिम्मेदारी सौपी गई है।मण्डल प्रवासी प्रत्येक मण्डल में दो दिन का प्रवास कर बूथ अध्यक्ष व समिति को सत्यापित करेंगे।इसके अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष ने 24 सितम्बर को सभी बूथों पर मन की बात सुनने तथा 25 सितम्बर को दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती मनाने का भी आग्रह किया।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने तथा संचालन जिलामहामंत्री प्रमोद शाही ने किया।
कार्यशाला में छठठेलाल निगम,हरिचरन कुशवाहा,मारकंडेय शाही,सिद्धार्थ पाण्डेय,विन्दा कुशवाहा,राजेश कुमार मिश्रा,गंगा कुशवाहा,अजय कुमार दूबे,संजय सिंह एडवोकेट,उषा पासवान,श्रीनिवास मणि त्रिपाठी,उग्रसेन राव ,प्रमोद शाही,शिवकुमार राजभर,हेमन्त मिश्रा,निर्मला गौतम,अभिषेक जायसवाल,अरविन्द पाण्डेय,अम्बिकेश पाण्डेय,रमेश सिंह,राजकुमार शाही,अजय उपाध्याय,शैलेन्द्र सिंह आजाद,मारकंडेय गिरी,शिवेश पाण्डेय,राहुल कुमार,सुधीर श्रीवास्तव,संजय पाण्डेय,पवन कुमार मिश्रा,धनुषधारी मणि,नवीन सिंह,नागेश पति त्रिपाठी,दिलीप जायसवाल,अर्चना पाण्डेय आदि रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

6 minutes ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

8 minutes ago

युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन सख्त, एक सप्ताह में ऋण निस्तारण के निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी…

24 minutes ago

“जनगणना 2027: विकास, राजनीति और समाज का नया ब्लूप्रिंट”

भारत की जनगणना 2027: सुप्रीम कोर्ट की मुहर के साथ डेटा क्रांति की ओर बढ़ता…

24 minutes ago

आस्था का बाज़ारीकरण: वीआईपी दर्शन बनाम आम श्रद्धालु, बराबरी पर बड़ा सवाल

आस्था या सुविधा? वीआईपी दर्शन पर उठते गंभीर सवाल भारत में धर्म और आस्था केवल…

39 minutes ago

आभासी माध्यमों की भाषा से मौखिक परंपराओं को चुनौती: प्रो. जीएन देवी

राष्ट्रीय संगोष्ठी में मौखिक परंपराओं पर मंथन, एआई की भाषा को बताया चुनौती गोरखपुर (राष्ट्र…

2 hours ago