इंदौर /मध्यप्रदेश(राष्ट्र की परम्परा)
श्रीराम सेवा साहित्य संस्थान के मंच पर पुस्तक महानायक जिसने बदल दी देश की तस्वीर का विमोचन कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में लेखिका सुशी सक्सेना और संस्थापिका दिव्यांजली वर्मा के साथ, प्रकाशक अवधेश कुमार यादव, डौली झा, सुभांषू शर्मा और इंडियन आइरिस के संस्थापक नारायण सिंह राव ‘सैलाब’ मौजूद थे। इस अवसर पर पुस्तक महानायक पर चर्चा की गई।
महानायक पुस्तक, लेखिका सुशी सक्सेना की नई पुस्तक है जो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल पर आधारित है। कार्यक्रम में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और सुधार कार्यक्रम शुरू किए हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य देश के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।
कुछ प्रमुख योजनाएं जैसे स्वच्छ भारत अभियान, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, मेक इन इंडिया योजना। इन योजनाओं के परिणामस्वरूप देश में कई सकारात्मक परिवर्तन हुए हैं, जैसे स्वच्छता में सुधार, स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि, बैंकिंग सेवाओं का विस्तार, उद्योग और विनिर्माण में वृद्धि आदि। कुल मिलाकर प्रधानमंत्री की योजनाएं और सुधार देश के विकास और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए महत्वपूर्ण कदम हैं। इस दौरान दिव्यांजली वर्मा ने कार्यक्रम का समापन करते हुए सभी उपस्थित महानुभावों को विदाई दी।
12 फरवरी का इतिहास भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखता है।इस दिन राजनीति,…
12 फरवरी 2026, गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और श्री नारायण को समर्पित माना जाता…
🔶 आज का मूलांक राशिफल: जानिए 1 से 9 तक के मूलांक का भविष्य, उपाय…
📌 पंचांग 12 फरवरी 2026: आज का शुभ-अशुभ समय, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और चौघड़िया 📅…
दोहा/वॉशिंगटन (राष्ट्र की परम्परा)। अमेरिका ने कतर के अल उदैद एयर बेस पर पैट्रियट मिसाइल…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल…