पटना (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)बिहार पुलिस को गुरुवार की दोपहर एक पाकिस्तानी एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से शाम 4 बजे राज्य के सार्वजनिक स्थानों पर बम ब्लास्ट करने की धमकी मिली है। इस धमकी के बाद पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अलर्ट जारी किया है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर पंकज दराद ने पत्र जारी कर सार्वजनिक स्थलों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों और धार्मिक स्थलों पर विशेष चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। साथ ही बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड से सघन जांच अभियान चलाने को भी कहा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह धमकी चौधरी अशद नामक एक्स हैंडल से दी गई है, जो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से सक्रिय है और तहरीके लब्बैक संगठन से जुड़ा बताया जा रहा है। धमकी में साफ लिखा गया है – “12 सितंबर को शाम 4 बजे बिहार में ब्लास्ट होगा, रोक सको तो रोक लो।”
बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक होने की वजह से सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं। इससे पहले भी हाल के दिनों में कई धमकी भरे मैसेज आ चुके हैं –9 सितंबर को पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरमंदिर साहिब को उड़ाने की धमकी मिली थी।29 अगस्त को पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब किसी भी खतरे को लेकर अतिरिक्त चौकसी बरत रही हैं।
शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…
कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…
सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…
सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…
महिला पुलिस टीम ने तत्परता दिखाकर खोजा परिवार, पहचान और सत्यापन के बाद पिता को…
नौ स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं के दर्शन को उमड़ रही भीड़, अग्निशमन यंत्र और बालू-पानी…