लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) रविवार को उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। इटियाथोक थाना क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी, जिसमें 11 लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के समय बोलेरो में कुल 15 लोग सवार थे। सभी मोतीगंज थाना क्षेत्र के निवासी थे और पृथ्वीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गोंडा के पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि बचाव दल ने 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया, जिनमें 2 बच्चे और वाहन चालक शामिल हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने नहर से 11 शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
मुख्यमंत्री का निर्देश और आर्थिक सहायता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस भीषण हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने सभी घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का आदेश भी जारी किया है।
प्रधानमंत्री की संवेदना और राहत राशि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गोंडा हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
इस हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। गांव-गांव में इस दुर्घटना की चर्चा हो रही है और मृतकों के घरों में मातम पसरा हुआ है।
देशी शराब ठेके के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, रसड़ा-बलिया मार्ग जाम बलिया (राष्ट्र…
पटना NEET छात्रा मौत मामला: CBI जांच में बड़ा मोड़, शंभू गर्ल्स हॉस्टल से अहम…
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, घुघली पुलिस की बड़ी कार्रवाई महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।जनपद…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा) बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र अंतर्गत भगवानपुर गांव में शुक्रवार…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।परसामलिक थाना क्षेत्र के सेखुआनी गांव स्थित बघेला नाला पुल उस समय…
धनौती गांव में पसरा मातम: छत्तीसगढ़ सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान समेत चार शहीद सुखपुरा/बलिया…