बदन है मिट्टी का, साँसे भी उधार हैं

मेरी रचना, मेरी कविता

——XXXXX——

आजकल मेरे से वे ख़फ़ा ख़फ़ा हैं,
उनकी हर बात दिल से ले लेता हूँ,
जो भी कहें, कैसे स्वीकार कर लूँ,
अपनी ख्वाहिशें क्यों दफ़न कर दूँ।

बदन है मिट्टी का, सांसें भी उधार हैं,
घमंड करें भी तो जाने किस बात का,
जबकि हम सभी यहाँ किराएदार हैं,
सुमधुर बोलें, त्याग करें अभिमान का।

एक धन विहीन ग़रीब व्यक्ति के मित्र,
पुत्र, पत्नी, बन्धु सभी उसे त्याग देते हैं,
परन्तु जब वह धनवान हो जाता है,
सब पुनः उसके आश्रय में आ जाते हैं।

कहावत है कि दादा बड़ा न भैया,
इस दुनिया में सबसे बड़ा रुपैया,
सच है जो धनवान व्यक्ति होता है,
सारा समाज उसका बन्धु होता है।

बात सबकी सुननी चाहिये क्योंकि
कुछ न कुछ शिक्षा अवश्य मिलेगी,
कोई भी सर्व ज्ञानी नहीं हो सकता है,
पर सबको कुछ ज्ञान अवश्य होता है।

जिसे कुछ भी ज्ञान होता है वो कुछ न
कुछ अच्छी सीख अवश्य दे सकता है,
उल्टा नाम जप वाल्मीकि महर्षि बने,
रामायण लिख कर आदिकवि बने।

जिस तरह से चंदन के भंडार में जाने
से उसकी महक हर हाल में मिलती है,
आदित्य गुनीं ज़नो के बीच जाने से
कुछ न कुछ सीख अवश्य मिलती है।

कर्नल आदि शंकर मिश्र, आदित्य
लखनऊ

rkpnews@desk

Recent Posts

किश्तवाड़ एनकाउंटर: जैश का सैफुल्लाह ग्रुप खत्म

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हुए किश्तवाड़ एनकाउंटर में मारे गए तीनों आतंकियों की पहचान पूरी…

2 hours ago

आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम: केंद्रीय बजट 2026 पर आगरा दक्षिण में व्यापक चर्चा

आगरा दक्षिण में केंद्रीय बजट 2026 पर विशेष चौपाल आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा में…

3 hours ago

बरहज में बूथों का दौरा: सपा जिला उपाध्यक्ष ने जानी मतदाता सूची की स्थिति

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सभी बीएलओ को अपने-अपने…

6 hours ago

डीएम के निर्देश पर उच्चस्तरीय जांच, आरोपित कर्मचारी निलंबित

देवरिया।(राष्ट्र की परम्परा)कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामला देवरिया में प्रशासन ने त्वरित और सख्त कदम…

8 hours ago

देवरिया में विशेष पुनरीक्षण अभियान तेज, डीएम ने कहा- मतदाता सूची में त्रुटि बर्दाश्त नहीं

देवरिया,(राष्ट्र की परम्परा)।मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान 2026 देवरिया के तहत प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम…

8 hours ago