कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग, के अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम औतार सिंह तथा सदस्यगण श्रीवर्मा, महेंद्र कुमार, बृजेश कुमार सोनी व संतोष कुमार विश्वकर्मा का आगमन, जनपद गोरखपुर में 23 जनवरी 2023 को प्रस्तावित है।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रतिनिधित्व के संदर्भ में अनुभाविक जांच एवं अध्ययन के साथ निकाय वार एवं अनुपातिक आरक्षण के बाबत समकालीन आख्या के लिए यदि किसी व्यक्ति/ संस्था/ पार्टी को अपना पक्ष प्रस्तुत करना है, तो वह लिखित /मौखिक आकलन आयोग के समक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं, जिससे वास्तविक निष्कर्ष तक पहुंचा जा सके।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग 23 जनवरी 2023 को अपराहन 1:00 बजे गोरखपुर मंडल के समस्त जिलाधिकारियों के साथ बैठक रखेंगे तथा 24 जनवरी 2023 को गोरखपुर मंडल के नगर निगम/ नगर पालिका परिषद/ नगर पंचायत का भ्रमण करेंगे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। राजधानी दिल्ली में एलपीजी गैस की सप्लाई को लेकर गंभीर…
पश्चिम एशिया में जारी Middle East संकट का असर अब भारत के दवा बाजार पर…
UP Weather Alert: प्रदेश में बुधवार को आई तेज आंधी और बारिश के बाद मौसम…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक…
भागलपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l भागलपुर क्षेत्र में समाजसेवी एवं…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में “श्री श्री आनंदमूर्तिजी का भारतीय ज्ञान…