गलत ट्रेन में चढ़ने से गई जान, सलेमपुर में युवक की ट्रेन से कटकर मौत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मुंबई कमाने के लिए निकले एक व्यक्ति की गुरुवार को दर्दनाक मौत हो गई। सलेमपुर रेलवे स्टेशन पर गलती से बरहज जाने वाली ट्रेन में सवार होने के बाद चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास उसकी जान ले बैठा।

जानकारी के अनुसार, लार थाना क्षेत्र के ग्राम रेवली निवासी संजय प्रसाद (42) पुत्र स्व. श्रीराम प्रसाद अपने छोटे भाई पन्नेलाल के साथ मुंबई जाने के लिए घर से निकले थे। सलेमपुर स्टेशन पर उनका भाई उन्हें छोड़कर वापस लौट गया। इसी बीच प्लेटफार्म संख्या एक पर बरहज जाने वाली सवारी गाड़ी आ गई। मुंबई की ट्रेन समझकर संजय उसमें चढ़ गए।

जब ट्रेन दक्षिणी ढाले से बरहज रेल मार्ग की ओर मुड़ी तो उन्हें गलती का एहसास हुआ। आनन-फानन में वे ट्रेन से उतरने का प्रयास करने लगे लेकिन तेज रफ्तार की वजह से संतुलन बिगड़ गया और ट्रेन के नीचे आ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु देवरिया मर्चरी हाउस भेज दिया। इधर, हादसे की खबर मिलते ही मृतक की पत्नी पूनम और बेटी श्रेया का रो-रोकर बुरा हाल है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने बढ़ाया हौसला

गुगल नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन…

4 minutes ago

वलीमा से पहले घर में पसरा मातम, 11 हजार वोल्ट की चपेट में आए दूल्हे के भाई समेत तीन

मऊ में शादी की खुशियां मातम में बदली महमूद मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश…

16 minutes ago

रांची में T20 मुकाबले का टिकट रेट जारी, 400 से 6,000 रुपये तक बढ़े दाम; ऑनलाइन बुकिंग का इंतजार

रांची में भारत-वेस्टइंडीज T20 का रोमांच, टिकटों की कीमत ने बढ़ाई धड़कन; ₹1,600 से ₹18,000…

50 minutes ago

वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आईं तीन महिलाएं, एक की मौत; 15 बकरियों की भी गई जान

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। शाहजहांपुर जिले के तिलहर क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक रेल…

1 hour ago

स्टेट हाईवे-91 पर अपहरण से सनसनी, चार राउंड फायरिंग की सूचना; युवक की तलाश में जुटी पुलिस

सुपौल में दिनदहाड़े युवक का अपहरण, विरोध करने पर फायरिंग की सूचना; पुलिस ने 5…

1 hour ago