Categories: Uncategorized

ब्लूमिंग बड्स स्कूल के टॉपर्स सम्मानित

स्कूल बच्चों ने किया है मंडल और जिला टॉप

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। ब्लूमिंग बड्स स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विद्यालय की प्रबंध निदेशिका पुष्पा चतुर्वेदी एवं संरक्षिका प्रतिष्ठा चतुर्वेदी ने 90% से 98.6% अंक अर्जित करने वाले सैकड़ों छात्रों को सम्मानित किया।
विद्यालय की संरक्षिका प्रतिष्ठा चतुर्वेदी ने मंडल एवं जिला में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले टॉपर्स को लैपटॉप देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने आशीर्वचनों में कहा कि छात्रों को अपने विषय की अच्छी जानकारी होनी चाहिए, लक्ष्य तय करना चाहिए और उसके अनुरूप मेहनत करनी चाहिए।
ज्ञात हो कि ब्लूमिंग बड्स स्कूल का परीक्षाफल विगत कई वर्षों से शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं जिले एवं मंडल में प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी, डीसी पाण्डेय, अनूप विश्वकर्मा, विवेकानंद शुक्ला, काजल चतुर्वेदी, प्रयाग नारायण शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, डॉक्टर मीना सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

rkpshomnath

Recent Posts

24 घंटे के भीतर महुआडीह पुलिस ने चोरी की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

ग्रामीण बैंक के सीएसपी से चोरी हुए 1.18 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद, घर में कपड़ों…

8 hours ago

राजपुर आश्रम की उपशाखा शिवपुर में धूमधाम से मनाया गया दीपावली महोत्सव

महात्मा जयप्रभानंद जी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा-अर्चना, आरती के बाद…

10 hours ago

वनटांगिया गांव में सीएम योगी ने ग्रामीणों संग मनाई दीपावली, बच्चों को बांटे उपहार

82 करोड़ रुपये की 52 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास, लाभार्थियों को वितरित…

12 hours ago

देवरिया के पूर्व सांसद लेफ्टिनेंट जनरल प्रकाश मणि त्रिपाठी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

दिल्ली में सुबह ली अंतिम सांस, पुत्र एवं देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने भावुक…

14 hours ago

दिवाली पर कर्मचारियों को मिली 7 दिन की छुट्टी, इंदौर की कंपनी ने जीता दिल, 24 घंटे में मिले 250 नौकरी के आवेदन

इंदौर (राष्ट्र की परम्परा)। आज के दौर में जहां कई कर्मचारी लंबे काम के घंटे…

18 hours ago

दीपावली 2026: अयोध्या से व्हाइट हाउस और टाइम्स स्क्वायर तक जगमगाएगी दुनिया, मां लक्ष्मी की आराधना से गूंजेगा भारत का गौरव

Diwali 2026 Special: भारत की सांस्कृतिक विरासत का वैश्विक उत्सव, अयोध्या के दीपोत्सव से लेकर…

18 hours ago