निर्माणाधीन पुल के नीचे मिला युवक का रक्तरंजित शव

महाराजगंज/ रायबरेली (राष्ट्र की परम्परा)। एक युवक का शव निर्माणाधीन पुल के नीचे बरामद हुआ है। शव के पास से उसकी बाइक भी बरामद हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
      घटना महराजगंज के गोलहा गांव के पास नहर पर बन रहे पुल की है। क्षेत्र के गांव रुकुनपुर मजरे बैखरा निवासी मनोज कुमार (30 वर्ष) पुत्र राकेश कुमार सोमवार को अपने मौसी के गांव पूरेबल्ला गया हुआ था। जहां से शाम को वह क्षेत्र के गांव भोएमऊ निमंत्रण में गया था। रात में हुए भोएमऊ से वापस वह अपने मौसी के यहां पहुंचा और वहां से अपनी ससुराल शोभापुर जाने के लिए निकला था। बताया जाता है कि उसकी पत्नी अपने मायके में थी। पत्नी को लाने के लिए वह ससुराल जा रहा था। लेकिन वह अपनी ससुराल नहीं पहुंचा। 
मंगलवार की सुबह उसका शव निर्माणाधीन पुल के नीचे रक्तरंजित अवस्था में मिला है। मृतक के पिता राकेश कुमार ने अपने बेटे की हत्या करके शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। जबकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला हादसा का नजर आ रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

UP Weather News: यूपी में बदलेगा मौसम, 20 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम…

2 hours ago

टैलेंट की ताकत बनाम ताकत का टैलेंट

ऊर्जा, युद्ध और प्रतिष्ठा: वैश्विक राजनीति में शक्ति का बढ़ता वर्चस्व नोबेल शांति पुरस्कार: प्रतिष्ठा…

5 hours ago

RR vs CSK Match Report: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, चेन्नई को 8 विकेट से हराया

RR vs CSK Match Report: आईपीएल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को…

7 hours ago

UP IPS Transfer: 27 IPS अधिकारियों का तबादला, 13 जिलों के एसपी-एसएसपी बदले

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार देर शाम बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते…

7 hours ago

रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले ₹95 के पार; ईरान-अमेरिका तनाव का असर

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। वैश्विक बाजार में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय रुपया सोमवार…

7 hours ago

पाकिस्तान में मसूद अजहर के भाई ताहिर अनवर की संदिग्ध मौत, बहावलपुर में मिला शव

नई दिल्ली/बहावलपुर (राष्ट्र की परम्परा)। पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े ताहिर अनवर की…

7 hours ago