रोटरी क्लब व कल्पित हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में रक्तदान शिविर आयोजित

संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत रोटरी क्लब व कल्पित हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में 8 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।रक्तदान शिविर की अध्यक्षता करते हुए डॉ. आलोक सिन्हा ने बताया कि जीवनदायी रक्‍त को एकत्रित करने का एकमात्र उपाय है रक्‍तदान। स्‍वस्‍थ लोगों द्वारा किये गये रक्‍तदान का उपयोग जरूरतमंद लोगों को खून चढ़ाने के लिए किया जाता है।शिविर की आयोजक कल्पित हॉस्पिटल की प्रबंध निदेशक व रोटरी क्लब की सहायक डॉ.सोनी सिंह ने कहा कि अनेक कारणों से जैसे उन्‍नत सर्जरी के बढ़ते मामलों तथा बढ़ती जनसंख्‍या से बढ़ती बीमारियों आदि से खून चढ़ाने की जरूरतों में कई गुना वृद्वि हुई है। लेकिन रक्‍तदाताओं की कमी बनी हुई है।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सिंह ने कहा कि लोगों की यह धारणा है कि रक्‍तदान से कमजोरी आती है। जो की पूरी तरह बेबुनियाद है।इस अवसर पर रोटरी क्लब संत कबीर नगर के अध्यक्ष उमा शंकर पांडेय, सचिव विकास गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे एवं महेश, रत्नेश, दीनदयाल वर्मा, रतन, प्रिया, गोलू व अजय व अन्य ने रक्तदान किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

राजस्थान ने लगाया जीत का चौका, RCB को 6 विकेट से हराया

गुवाहाटी (राष्ट्र की परम्परा)। Rajasthan Royals (RR) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए Royal Challengers Bengaluru…

46 minutes ago

भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाई: 5700 नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत-नेपाल सीमा पर सक्रिय ड्रग तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे…

9 hours ago

लंबे इंतजार के बाद शिक्षामित्रों को राहत, मानदेय में भारी इजाफा

उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों को बड़ी राहत, मानदेय 10,000 से बढ़ाकर 18,000 रुपये प्रतिमाह लखनऊ…

9 hours ago

प्रदर्शनी में झलकी विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कौशल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित…

9 hours ago

वनस्पति विज्ञान विभाग में मेमोरियल लेक्चर सीरीज, विशेषज्ञों ने विज्ञान और शोध पर रखे विचार

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में 10…

9 hours ago

वोटरों की बढ़ी ताकत: अंतिम सूची में 84 लाख से ज्यादा नए नाम जुड़े

अंतिम निर्वाचक नामावली 2026 जारी—मतदाताओं में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, कई जिलों में बड़ा उछाल लखनऊ (राष्ट्र…

9 hours ago