भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने दस सूत्रीय मांगों पर उपजिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव विनोद कुमार सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा,कामरेड हरीबन्द प्रसाद,कामरेड रामाशयन के नेतृत्व में क्षेत्रीय व राष्ट्रीय समस्याओं पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी अवधेश निगम बरहज को सौपा।
इसके पहले भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इन्कलाब जिंदाबाद के नारा लगाते हुए, तहसील बरहज पहुँचे।तत्पश्चात उन्होंने उपजिलाधिकारी को दस सूत्रीय मांगों पर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौपा।प्रमुख मांगे इस प्रकार है महंगाई पर रोक लगाई जाए,मनरेगाकर्मियों को 200 दिन का 600 मजदूरी दिया जाय,तथा बकाया राशि तुरन्त भुगतान किया जाय।और खाद्य पदार्थों पर बढ़े कीमतों को वापस लिया जाय,पक्के आवास की राशि 6 लाख किया जाय,किसानों और मजदूरों को 5 हजार रुपए पेंशन दिया जाय।क्षेत्र के सड़को को दुरुस्त किया जाय और कपरवार के रामलीला मैदान से अतिक्रमण हटवाया जाय, इस प्रकार दस सूत्रीय मांगों को निस्तारित करने हेतु भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शासन व प्रशासन से मांग की।
इस दौरान खेत मजदूर यूनियन के राज्य सचिव विनोद कुमार सिंह ने कहा कि, आजादी के 76 साल बाद भी भारत को एक खुशहाल देश नही बनाया जा सका हैं, आज महंगाई व बेरोजगारी से आमआदमी का जीवन वद से बदतर हो गया है।जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सह सचिव अरविंद कुशवाहा ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा सरकार में बढ़ती बेरोजगारी , महंगाई भ्रष्टाचार , उत्पीड़न,शोषण व कमजोर लोगो पर हमलों की बाढ़ आ गयी है। वही कामरेड हरीबन्द प्रसाद ने सरकार से माँग किया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के दस सूत्रीय मांगों का निस्तारण कर आमजनमानस को लाभान्वित किया जाय।इन दौरान कामरेड आजाद, कामरेड रतन जायसवाल, नन्द कुमार, सुराजी,रहमान,रमायन गुप्ता, राजेन्द्र प्रसाद, चिंता देवी,लालबचन साहनी,रामकेवल गोविंद व निर्मला देवी, दर्शन प्रजापति सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

शाही पनीर से दही आलू तक, स्वादिष्ट ग्रेवी बनाने का आसान तरीका

Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…

5 hours ago

धर्मशाला की भीड़ से दूर नड्डी गांव की सैर, पहाड़ों की खूबसूरती के बीच जानिए विदेशों में कैसे जीवंत है रामलीला की परंपरा

फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…

7 hours ago

पकड़ी नौनिया बनी ओवरऑल चैंपियन, सोनरा की टीम उपविजेताए

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…

9 hours ago

आठवीं की छात्रा खुशी बनी एक दिन की बीएसए, अधिकारियों से लिया कामकाज का हिसाब

वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…

9 hours ago

51.25 रुपये किलो चीनी की बिक्री शुरू आम उपभोक्ताओं को 60 रुपये में देने का दावा

त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…

11 hours ago

31 मुकदमों की 1324 लीटर अवैध शराब पर चला पुलिस का बुलडोजर

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…

11 hours ago