खंड शिक्षा अधिकारी हुआ स्नानांतरण शिक्षकों ने की विदाई

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) दुदही विकास खंड में तैनात रहे खण्ड शिक्षा अधिकारी देवमुनि वर्मा के गैर जनपद स्थानान्तरण होने पर शुक्रवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में शिक्षकों और कर्मचारियों के द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकार के व्यवहार और उनकी कार्यशैली व कार्य के प्रति लगन की सराहना करते हुए, उनके कार्यकाल को यादगार बताया।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जनपद में तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों का तबादला हुआ है। इनमें से दुदही ब्लाक में तैनात रहे बीईओ देवमुनि वर्मा का स्नानांतरण पड़ोसी जनपद देवरिया के लिए हुआ है। विदाई समारोह को संबोधित करते हुए बीईओ ने कहा कि इस क्षेत्र ने जो सहयोग व प्यार दिया है वह अपने आप में एक मिसाल है, स्थानांतरण सर्विस में चलने वाली एक निरंतर प्रक्रिया है, परंतु दुदही का सेवाकाल उन्हें सदैव स्मरण रहेगा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय  ने सम्मान समारोह में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि खण्ड शिक्षा अधिकारी का कार्यकाल यादगार रहेगा। लगभग एक वर्ष के अपने सेवाकाल में उन्होंने शिक्षा का स्तर सुधारने एवं विद्यालयों को निपुण बनाने का अथक प्रयास किया। इस मौके पर शिक्षकों ने उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर, माल्यार्पण कर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान प्राशिसं के मंत्री रामनिवास जायसवाल, जूशिसं के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल, मंत्री योगेंद्र शर्मा, विद्या सिंह, ओपी सिंह, शिवशंकर तिवारी, अजय कुमार, गिरिजेश गौतम आदि मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी, बाल विवाह के खिलाफ दिलाई शपथ कुशीनगर…

2 minutes ago

बिजली का करंट लगाकर चारपाई के फ्रेम से बच्चे की मौत, वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। मईल थाना क्षेत्र में लोहे की चारपाई के फ्रेम में बिजली…

10 minutes ago

ब्लैक होल पर कविता, अंतरिक्ष यात्रा पर निबंध; डीडीयू के दो शोधार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लहराया परचम

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। विज्ञान और साहित्य के संगम का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए…

19 minutes ago

फरसे के साथ गरजा स्वर्ण समाज का आंदोलन, आरक्षण में बदलाव की उठी मांग

मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। स्वर्ण समाज के आंदोलन के दौरान बीएसएस परशुराम सेना के प्रदेश…

27 minutes ago

भारत से नेपाल जा रही मोबाइल एसेसरीज की बड़ी खेप बरामद

सीमा शुल्क चोरी कर ले जाए जा रहे 94.84 लाख नेपाली रुपये के सामान के…

35 minutes ago

जल शुद्धीकरण संयंत्र पहुंचीं जीएनएम छात्राएं, समझीं पेयजल गुणवत्ता की बारीकियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संकाय की जीएनएम प्रथम…

40 minutes ago