बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)बाबागंज उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत अधिकारी संघ लखनऊ के प्रांतीय निर्वाचन में जनपद बहराइच के ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा को प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर, विकास खंड मुख्यालय नवाबगंज पहुंचने पर खंड विकास अधिकारी अशोक सिंह और सहायक विकास अधिकारी पंचायत अशफाक अहमद के नेतृत्व में स्वागत समारोह आयोजित करते हुए स्वागत किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत सचिव विजय शर्मा, आनंद विक्रम, आशीष कुमार, जगजीवन राम, तौसीफ अहमद, महेश पाठक, नगेंद्र यादव व विकास खंड कार्यालय से विकास राव अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, प्रशांत श्रीवास्तव मानू बाबू वरिष्ठ लिपिक, विनोद सिंह वरिष्ठ लिपिक, मोहम्मद अयूब वरिष्ठ लिपिक, कादरी बाबू वरिष्ठ लिपिक व सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अंबिका वर्मा, पंकज वर्मा, वासुदेव, सहित प्रधान गढ़वा कर्मचारी मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी द्वारा मौके पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि, संघ में संगठन मंत्री पद का बहुत बड़ा दायित्व होता है। सभी साथियों को एक साथ लेकर चलने वह उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु जिम्मेदारी भी संगठन मंत्री की ही होती है। वहीं सुनील वर्मा के प्रदेश संगठन पद पर निर्विरोध निर्वाचित होने पर अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ नवाबगंज आनंद पाठक, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ग्राम प्रधान संघ हरिश्चंद्र वर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख मो. रफी ने बधाई दी है।
विशेष रिपोर्ट - गौरव कुशवाहा देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) | शिक्षक सुसाइड कांड ने देवरिया…
रांची (राष्ट्र की परम्परा)। झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से दिल्ली के…
दैनिक अंक ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जीवन पर अंकों का गहरा प्रभाव पड़ता है।…
24 फ़रवरी को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शराब कारोबारी…
24 फरवरी राशिफल 2026: ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव24 फरवरी राशिफल के अनुसार मंगलवार का दिन विशेष…