फर्रुखाबाद कोचिंग सेंटर में धमाका, दो छात्रों की मौत

फर्रुखाबाद (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शनिवार दोपहर एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण विस्फोट से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। सेंट्रल जेल चौराहे के पास स्थित सन लाइब्रेरी सेल्फ स्टडी प्वाइंट के बाहर करीब तीन बजे जोरदार धमाका हुआ। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि नौ छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

धमाके से 200 मीटर दूर तक बिखरा मलबा

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कोचिंग सेंटर की दीवारें और छत उड़ गईं। मलबा 200 मीटर दूर तक जा गिरा। आसपास की इमारतों के शीशे चटक गए और कई घरों की दीवारों में दरारें पड़ गईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि धमाके के तुरंत बाद इलाके में धुएं का गुबार छा गया और बारूद जैसी तेज दुर्गंध फैल गई।

दो छात्रों की मौके पर मौत

हादसे में 24 वर्षीय आकाश सक्सेना और 22 वर्षीय आकाश कश्यप की मौत हो गई। आकाश सक्सेना का शव कोचिंग सेंटर के बाहर खून से लथपथ पड़ा मिला, जबकि आकाश कश्यप के शरीर के टुकड़े 50 मीटर दूर गड्ढे में मिले। दोनों छात्र वहीं पढ़ाई करने आते थे।

घायल छात्र-छात्राओं की हालत गंभीर

विस्फोट के वक्त कोचिंग सेंटर में 50 से अधिक छात्र-छात्राएं मौजूद थे। नौ विद्यार्थी घायल हुए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों में —

वेदांत यादव (12), निवासी सातनपुर मंडी – गंभीर हालत में कानपुर रेफर

पीयूष यादव (12), निखिल यादव (9), अंशिका गुप्ता (11), अभय (10) — लोहिया अस्पताल में भर्ती

अंशुल यादव (14) व आयुष यादव (13) — निजी अस्पताल में उपचाररत

प्रशासन और पुलिस ने किया मौके का निरीक्षण

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस, आईटीआई चौकी और सेंट्रल जेल चौकी की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किए। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बाद में घटनास्थल का निरीक्षण किया।

जांच के दो प्रमुख एंगल: पटाखा भंडारण या मीथेन गैस रिसाव

जांच के दौरान बारूद की दुर्गंध से अवैध पटाखा भंडारण की आशंका जताई जा रही है। वहीं, अधिकारियों ने संभावना जताई है कि सीवर टैंक या सेफ्टी टैंक में मीथेन गैस के रिसाव से विस्फोट हुआ हो सकता है। फॉरेंसिक टीम मौके से नमूने एकत्र कर जांच में जुटी है।

इलाके में मचा हड़कंप

धमाके की आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई दी और आसपास के मकान हिल गए। स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। प्रशासन ने आसपास के भवनों की सुरक्षा जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें –जुबीन गर्ग को जहर दिया गया था! बैंडमेट का बड़ा दावा, शो आयोजक और मैनेजर पर गंभीर आरोप

ये भी पढ़ें –कार्तिक मास में किए जाने वाले व्रत और तारा भोजन का विधान-

ये भी पढ़ें –Samsung Galaxy S26 में आएगा One UI 8.5 अपडेट, जानें 5 सबसे खास और दमदार फीचर्स

ये भी पढ़ें –सम्पूर्ण समाधान दिवस में विधायक, डीएम-एसपी ने दिए शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

ये भी पढ़ें –महोबा में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत चार पर केस

Karan Pandey

Recent Posts

हाथ पर जली आग, पानी में उठीं लपटें… विज्ञान के रोमांचक प्रयोगों ने छात्रों को किया मंत्रमुग्ध

दो दिवसीय 'द साइंस शो' का समापन, 700 से अधिक विद्यार्थियों ने देखा विज्ञान का…

3 hours ago

कपिलवस्तु को मिली नई पहचान, लाइट एंड साउंड शो का हुआ शुभारंभ

सिद्धार्थनगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार…

3 hours ago

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

3 hours ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

8 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

20 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

1 day ago