खिचड़ी भोज कार्यक्रम पर असहाय व निराश्रित लोगों को कम्बल वितरित किया गया

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) ।‌ विकास खण्ड नवाबगंज अन्तर्गत ग्राम पंचायत चौगड़वा नवाबगंज की ग्राम प्रधान साधना जयसवाल द्वारा खिचड़ी भोज कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गरीब व निराश्रित लोगों को कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि आंनद कुमार गौड़ रहे,सामूहिक खिचड़ी भोज के बाद कम्बल वितरित किया गया,इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि आंनद कुमार गौड़ ने कहा की गरीबों की मदद से मनुष्य के जीवन मे सुख की अनुभूति प्राप्त होती है। वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय ने कहा की कम्बल वितरण का प्रमुख उद्देश्य गरीबों व वंचितों की मदद करना है, तथा समरसता भोज से भेदभाव खत्म होते है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य पिन्टु गुप्ता ने किया
इस दौरान बलवंत सिंह, मुन्ना गुप्ता,संतोष जयसवाल, जुनैद कुरैशी,एहतिसामुल हसन, आंनद जयसवाल अरविन्द सिंह, मनीष अग्रवाल,अकील अहमद,वसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

3 मार्च को हुए निधन: इतिहास के पन्नों में दर्ज महान हस्तियां

3 मार्च को हुए निधन भारतीय और विश्व इतिहास में विशेष महत्व रखते हैं। इस…

5 hours ago

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति: इतिहास, कला, सेना और खेल जगत की महान विभूतियाँ

3 मार्च को जन्मे व्यक्ति भारत और विश्व इतिहास में विशेष स्थान रखते हैं। इस…

6 hours ago

पंचांग 03 मार्च 2026: फाल्गुन पूर्णिमा, होलिका दहन का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चंद्र राशि जानें

पंचांग 03 मार्च 2026 (Panchang 03 March 2026)दिनांक: 03/03/2026, मंगलवारपक्ष: फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमासंवत: विक्रम…

6 hours ago

अंबरनाथ में भव्य होली मिलन समारोह संपन्न, सांस्कृतिक रंगों से सराबोर हुआ शहर

महाराष्ट्र (राष्ट्र की परम्परा)। अंबरनाथ महोत्सव सांस्कृतिक संस्था द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन…

11 hours ago