मैजापुर चीनी मिल के सौजन्य से कम्बल वितरित किया गया

गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा) ।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के कर कमलों द्वारा बलरामपुर फांउडेशन, इकाई’ मैजापुर चीनी मिल के सौजन्य से थाना-कटराबाजार में परम्परागत लगभग सैकड़ों कम्बल का वितरण किया गया, जिसमें अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी, करनैलगंज, पुलिस क्षेत्राधिकारी करनैलगंज, तहसीलदार, करनैलगंज, प्रभारी निरीक्षक, थाना-कटराबाजार, नायब तहसीलदार, करनैलगंज आदि एवं बलरामपुर फाउडेंशन, इकाई-मैजापुर चीनी मिल की ओर से उक्त कार्यक्रम में श्री पवन कुमार चतुर्वेदी, प्रबन्धक सौरभ गुप्ता. प्रशासनिक अधिकारी एवं राजेश सरोहा, प्रबन्धक (गन्ना) आदि मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक, गोण्डा के द्वारा प्रशंसा की गयी और कहा कि बलरामपुर फाउंडेशन, इकाई-मैजापुर चीनी मिल के सौजन्य से निगमित सामाजिक प्रशंसनीय सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं जिसकी लोकहित में अत्यन्त आवश्यकता है और यह भी कहा कि बलरामपुर फाउंडेशन, इकाई-मैजापुर चीनी मिल प्रशासन प्रंशसा का पात्र है जिसके द्वारा निरन्तर सामाजिक कार्य किये जा रहे है जो सराहनीय है। मैजापुर चीनी मिल की और से मुख्य महाप्रबन्धक, सन्दीप अग्रवाल ने उपस्थित सभी अधिकारियों का स्वागत किया और बताया कि बलरामपुर फाउंडेशन, इकाई-मैजापुर चीनी मिल द्वारा समय-समय पर अनेकों सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं और भविष्य में भी किये जाते रहेंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

ED Transfer List: प्रवर्तन निदेशालय में बड़े तबादले

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई अधिकारियों…

2 hours ago

PBKS vs GT: आखिरी ओवर में पंजाब की रोमांचक जीत, कूपर कोनोली बने हीरो

PBKS vs GT: आईपीएल 2026 का चौथा मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जहां पंजाब किंग्स ने…

2 hours ago

स्थानांतरण पर एसपी इलामारन को भावभीनी विदाई, यादगार रहा कार्यकाल

मऊ (राष्ट्र की परम्परा) पुलिस लाइन में आयोजित एक भावुक एवं गरिमामयी समारोह में पुलिस…

9 hours ago

दिव्य हॉस्पिटल की लापरवाही से नवजात की मौत, इंसानियत शर्मसार

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के मेंहदावल क्षेत्र स्थित टड़वरिया चौराहे के पास…

9 hours ago

बसंतकालीन गन्ना बुवाई लक्ष्य हर हाल में पूरा करें: वी. के. शुक्ला

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रदेश में गन्ना उत्पादन बढ़ाने और किसानों की आय में वृद्धि…

10 hours ago

वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण, सुरक्षा में लापरवाही पर कड़ी नाराजगी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l पीड़ित महिलाओं की सुरक्षा और अधिकारों को लेकर जिला विधिक सेवा…

10 hours ago