बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा रूपईडीहा द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन विनायक मैरेज लान में किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष बृजेश पाण्डे ने शिरकत करके वहां उपस्थित जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किये। भव्य कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा नबी अहमद व शाहिद हाशमी तथा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी मोहम्मद अरशद के नेतृत्व में किया गया। सर्व प्रथम आए हुए अतिथियों का नबी अहमद और शाहिद हाशमी की तरफ से पुष्प माला पहनाकर और दुषाला ओढ़ाते हुए प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया गया, इसी क्रम में रूपईडीहा व क्षेत्र के पत्रकारों और सभी सभासदों सहित नगर पंचायत के कर्मचारियों को पेन डायरी देकर और दुशाला पहनाकर स्वागत किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में बहुत ही भारी संख्या में जनमानस उपस्थित रहे। वहां पर लगभग 200 लोगों को कंबल वितरित किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना हो, राशन की योजना हो, सड़क योजना हो ऐसी अनेकों योजनाओं में से किसी न किसी एक योजना का लाभ प्रदेश के प्रत्येक नागरिक उठा रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि आनंद गौड़, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ. तौसीफ अहमद, रूपईडीहा डॉ उमाशंकर वैश्य, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष भीमसेन मिश्र, महाराज दीन वर्मा मंडल अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा, लक्ष्मी गुप्ता मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा, अरुण सोनकर मंडल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, शिवराज सिंह मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा, प्रहलाद वर्मा मंडल महामंत्री, विजय सिंह, नरेन्द्र बहादुर सिंह, योगेश पांडेय, अनुज कौशल व भाजपा जिला व मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित पत्रकार समुदाय से जुड़े हुए लोग उपस्थित रहे। सफल आयोजन के लिए जिला अध्यक्ष ने रुपईडीहा अल्पसंख्यक मोर्चा को बधाई दी,कार्यक्रम का समापन मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा रूपईडीहा भीमसेन मिश्रा ने किया।
वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)कैंटोंमेंट स्थित बिशप हाउस परिसर में जैसे ही अज़ान कि सदाएं बुलंद हुई,…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा देने वाले देवभूमि देवरिया जिले…
गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)2023 बैच के आईपीएस अधिकारी अरुणकुमार एस ने क्षेत्राधिकारी (सीओ) कैंट का पदभार…
घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश, दो मामलों में दिखाया…
महिला आयोग की सदस्या ने की जनसुनवाई, अस्पताल व विद्यालय का किया निरीक्षण संत कबीर…
संत कबीर नगर(राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा ने…