Categories: Uncategorized

कम्बल वितरण कार्यक्रम चितबड़ागांव नगर पंचायत में

बलिया(राष्ट्र की परम्परा)

चितबड़ागांव नगर पंचायत के चैयरमैन अमरजीत सिंह ने सोमवार को वार्ड नंबर 12 आजाद नगर में कैम्प लगाकर कंबल वितरण किया। जिसमें नगर पंचायत के सभी सभासदों और सभासद प्रतिनिधि की मौजूदगी में वार्ड नंबर 12 आजाद नगर के सैकड़ों पात्रों को कंबल वितरित कर सर्दी से राहत देने का प्रयास किया।कम्बल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सर्दी से गरीब असहाय लोगों को राहत देने के लिए नगर पंचायत अध्यक्ष अमरजीत सिंह हर वर्ष कंबल वितरित करते हैं। इस वर्ष भी सोमवार को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन अमरजीत सिंह ने कहा की इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए शासन के मंशा अनुसार नगरपंचायत के द्वारा जगह जगह पर अलाव की व्यवस्था किया गया है साथ ही रैन बसेरे को संचालित किया जा रहा है।साथ कहा कि आने वाले दिनों में नगरपंचायत के सभी वार्डों में कैम्प लगाकर जरूरतमंदों लोगों को कंबल वितरण किया जायेगा इस अवसर पर सभासद अखिलेश सिंह, शिव मंगल सिंह, विनय तिवारी, राजेंद्र मिश्रा, सुर्य प्रताप सिंह,शौकत शोहराब, ज्ञानप्रकाश सिंह, सभासद प्रतिनिधि मनु राईन,अवधेश गुप्ता, मनोज कन्नौजिया, सतेन्द्र चौरसिया, आदि सम्मानित लोग उपस्थित रहे।।

rkpnews@somnath

Recent Posts

बिहार से कानपुर जा रहे सरिया ट्रक में बड़ा गबन, देवरिया में खुलासा

🚨 बिहार से कानपुर जा रहा सरिया बीच रास्ते बेचने वाला ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार, 25…

53 minutes ago

वोटर लिस्ट से नाम हटाने का आरोप: सपा ने बीजेपी पर साधा निशाना, मेंहदावल में सियासी घमासान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। संत कबीर नगर जिले की मेंहदावल विधानसभा क्षेत्र में…

1 hour ago

माँ शीतला धाम के पुनर्निर्माण से पूर्वांचल को मिलेगा नया धार्मिक गौरव

मऊ (राष्ट्र की परंपरा)।पूर्वांचल की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान को नई ऊँचाई देने जा…

2 hours ago

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, प्रशांत किशोर की याचिका खारिज

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

🌏 सुबह-सुबह लखनऊ में भूकंप, गोंडा रहा केंद्र 3.7 तीव्रता के झटकों से डोली धरती

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भूकंप के हल्के झटके शुक्रवार…

3 hours ago

रफाल, तेजस और प्रचंड की गर्जना से जैसलमेर का आसमान दहकेगा

वायु शक्ति 2026: सिर्फ अभ्यास नहीं, भारत की वायु शक्ति का निर्णायक संदेश जैसलमेर (राष्ट्र…

3 hours ago