सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवां थाना क्षेत्र अंतर्गत कोठीभार के ग्राम पंचायत बन्नी ढाले के पास एक मैजिक व बाइक की आमने- सामने टक्कर होने से बाइक सवार की मौत हो गयी वही सबयां ढाला के पास दो बाइक की टक्कर मे तीन युवक गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हें जिला अस्पताल महाराजगंज रेफर कर दिया गया। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मुंड़ेरी चौबे निवासी बलवंत 21 वर्षीय की रविवार की देर शाम सिसवां कस्बे से अपनी बाइक से घर वापस लौट रहा था जैसे ही ग्राम पंचायत मटियरियां से आगे बढ़ा और बन्नी के समीप अस्पताल के आगे पहुंचा उसी समय घुघली के तरफ से तेज गति से आ रही एक मैजिक ने सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें बलवंत गंभीर से घायल हो कर बेहोश हो गया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने मुकामी थाने को दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बलवंत को तत्काल सिसवां सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने बलवंत को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजने की कार्यवाही में जुट गई।उसी दौरान सबयां ढाला के समीप दो बाइक के आमने सामने के टक्कर मे पवन, शेष मुनि और मोनू गंभीर रुप से घायल हो गये जिन्हे स्थानीय लोगों और एम्बुलेंस की मदद से सिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अखिलेश सिंह ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया गया और घायल युवकों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

Karan Pandey

Recent Posts

फटे होंठों से लेकर बालों की देखभाल तक: घी, नारियल तेल और अरंडी के तेल से अपनाएं आसान घरेलू नुस्खे

लेखिका: चन्द्र प्रभा पाण्डेय बदलते मौसम का असर हमारी त्वचा और बालों पर साफ दिखाई…

2 minutes ago

हार मिले आयोग गलत, जीत मिली तो वाह!

सत्ता की सियासत, बयानबाजी और लोकतंत्र के दोहरे मापदंड पर तीखा व्यंग्य किसने किसको क्या…

37 minutes ago

वैशाली नाव हादसा: बीच पानी में पलटी नाव, मासूम बच्चियों समेत 13 की मौत से दहला गांव

वैशाली में नाव पलटने से बड़ा हादसा: 13 लोगों की मौत की खबर, मासूम बच्चियों…

6 hours ago

ममता बनर्जी की सुरक्षा में चूक या सियासी विवाद? चाकू बरामद होने के दावे से बंगाल की राजनीति गर्म

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल कोलकाता (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पश्चिम बंगाल की पूर्व…

6 hours ago

आज का इतिहास: 14 अक्टूबर की ऐतिहासिक घटनाएं, जन्मदिन और पुण्यतिथि

14 अक्टूबर का इतिहास: जानिए आज की प्रमुख घटनाएं, महान व्यक्तित्वों के जन्म और पुण्यतिथि…

7 hours ago