किसानों की मांगों को लेकर भाकियू चढ़ूंनी का धरना

बिल्सी/बदायूँ(राष्ट्र की परम्परा) भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने एक दिवसीय धरना दिया। पंचायत में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रधान व सचिव की मिली भगत से पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।
शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने बिल्सी तहसील परिसर में एक दिवसीय धरना दिया, पंचायत में किसानों के विभिन्न मुददे जैसे” सभी मार्गो पर संचालित प्राइवेट वाहन बस, टेंपो, आदि पर किराया सूची एवं चालक परिचालक का नाम अंकित किया जाए।
जिलाध्यक्ष सतीश साहू ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा किसान गरीब मजदूरो की समस्या कम नहीं हो रही है, जिम्मेदार लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रधान व सचिव की मिली भगत से पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने जांच कराकर दोषियों पर उचित कार्रवाई की मांग की।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्य वीर सिंह यादव ने कहा संचालित गो आश्रय स्थल में मौजूद गोवंश का पूरा रिकॉर्ड फ्लेक्स बोर्ड या दीवार पर अंकित किया जाए, जैसे गौवंश की कुल संख्या केयर टेकर, सचिव, प्रधान, पशु चिकित्सक आदि विद्युतीकरण ग्रामों में विद्युत अधिकारियों के फोन नंबर एवं कनेक्शन धारक की कुल संख्या सार्वजनिक जगह पर अंकित की जाए। जर्जर संपर्क मार्गों को गड्ढा मुक्त कराया जाए, वही वंचित किसानों को सम्मान निधि नहीं मिल रही है। लेखपाल से सम्मान निधि ठीक कराई जाए वंचित किसानों को लाभ मिले। तहसील क्षेत्र की खतौनी की हिस्सा फाटा की फीस तय की जाए व घरोनी की विरासत की जाए।
परिवार के सदस्य की मृत्यु होने पर पंचायत सचिव 15 दिन के अंदर मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए।
जिला उपाध्यक्ष आसिम उमर व नगर अध्यक्ष आरिफ रजा ने संबोधन में कहा कि आगनवाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण की मानीटिरिंग अन्य विभाग या एनजीओ द्वारा कराए जाए। बिल्सी ग्रामीण क्षेत्रों में जो मार्ग मंडी समिति के अधीन हैं जो काफी जर्जर हैं आम जन को हो रही दुश्वारियों को समझते हुए जल्द इनका निर्माण कराया जाए।
अंबियापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजीत महेश्वरी ने तहसील प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के बावजूद बेसहारा गौवंश अभी भी खेत खलियानों में किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं,शहर बस्ती में गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं जिनको अभी तक गौशाला में पूरी तरह से नहीं भेजा गया है।
इस दौरान भाकियू चढूनी ने नायब तहसीलदार मोहित कुमार को 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।धरने में अजीत महेश्वरी, रामेश्वर मोर्या, राम, रहीस, मुन्ने, गुड्डू, बाबू, शेख, ओमवती, रईस अहमद, प्रजापति, पूरन लाल कश्यप, वसीम खान, आरिफ रजा, उदय पाल, नदीम शेख, शोएब खान, इफ्तिखार अहमद, सतबीर सिंह यादव, दरियाय सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Editor CP pandey

Recent Posts

शिक्षा मंत्री से मिला परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ समस्याओं के समाधान का मिला भरोसा

पटना(राष्ट्र की परम्परा)परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नवमनोनीत शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी…

1 hour ago

सांध्य ‘नित्य हलचल’ पर पीएचडी बनी विश्व का प्रथम शोधकार्य

शोधार्थी डॉ. मुकुट अग्रवाल के नाम दर्ज हुआ विश्व-रिकार्ड नारनौल/हरियाणा(राष्ट्र की परम्परा)हरियाणा की हिंदी-पत्रकारिता के…

1 hour ago

नीट संकट और परीक्षा-व्यवस्था की विश्वसनीयता

पारदर्शिता के नाम पर बार-बार टूटता भरोसा, और सुधार की अनिवार्य चुनौती नीट-2026 को लेकर…

1 hour ago

साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली बड़ी राहत, पुलिस ने वापस कराए 65 हजार रुपये

थाना चौक साइबर सेल की तत्परता से पीड़ित के खाते में लौटी धनराशि, पुलिस टीम…

2 hours ago

सड़क और नाली की समस्या से जूझ रही केवटलिया की जनता

सड़क के धंसने से हादसों का खतरा बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)नगरपालिका स्थित केवटलिया की जनता सड़क…

2 hours ago

पुरुषोत्तम मास के स्वामी हैं भगवान विष्णु – आचार्य अजय

17 मई रविवार से शुरू होकर 15 जून सोमवार तक रहेगा पुरुषोत्तम मास सलेमपुर, देवरिया(राष्ट्र…

2 hours ago