Categories: Uncategorized

दिल्ली-मिल्कीपुर चुनाव में भाजपा की जीत: आतिशबाजी, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा चुनाव और अयोध्या के मिल्कीपुर विधानसभा में हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत के बाद जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल- नगाड़े की थाप पर पर जश्न मनाते हुए आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर जीत की खुशी मनाई।
प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने दावा किया कि यह जीत का सिलसिला 2027 तक जारी रहेगा और उत्तर प्रदेश में फिर से प्रचंड जीत होगी।उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सुनामी चल रही थी, जो चुनाव परिणामों में साफ दिख रहा है।
जिलाध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा ने कभी तुष्टिकरण की राजनीति नहीं की, इसलिए पार्टी को सभी जाति और वर्गों का समर्थन मिल रहा है। मिल्कीपुर और दिल्ली के चुनाव परिणाम इसके ताजा उदाहरण है।
इस दौरान ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अनिरुद्ध निषाद, एमएलसी प्रतिनिधि ई. सुधांशु सिंह, सरदार सतविंदर पाल सिंह जज्जी, गौरव कुमार निषाद, ई अरुण गुप्ता, अत्रेश श्रीवास्तव, अमर निषाद सहित अनेक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता के विश्वास का प्रतीक बताया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

नवरात्रि पर बेटियों का सम्मान: मऊ के परदहा स्वास्थ्य केंद्र में विशेष कार्यक्रम

परदहा/मऊ, (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बेटियों के सम्मान और उनके…

2 hours ago

आवास परियोजना के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में मलोरना गांव के प्रस्तावित आवास विकास प्रोजेक्ट…

2 hours ago

माँ देवरही मंदिर में होगा भव्य आयोजन, अंजलि शुक्ला के भजनों से गूंजेगा देवरिया

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)l चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद…

2 hours ago

राष्ट्रीय संगोष्ठी में संग्रहालयों की भूमिका और आधुनिक तकनीकों पर मंथन

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय बौद्ध संग्रहालय, गोरखपुर द्वारा आयोजित “हमारे संग्रहालयः भारतीय ज्ञान का…

2 hours ago

स्व. अशोक वर्मा की स्मृति में पत्रकारों को मिला तकनीकी सहयोग

अमित वर्मा ने जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब को दिया मल्टीफंक्शनल कलर प्रिंटर गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)चैत्र नवरात्र…

3 hours ago

उपभोक्ता परेशान गैस की कालाबाजारी जोरो पर

छापामारी मे 12 गैस सिलेंडर बरामद बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जहाँ उपभोक्ता एलपीजी गैस के लिए एजेंसीओ…

3 hours ago