पटना Rkpnews बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज शाम राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार की मुलाकात कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया जी से होनी है। बता दें कि नीतीश-लालू की सोनिया संग मुलाकात को राजनीति के जानकार बीजेपी को घेरने के लिए हर रास्ते को टटोलने की कवायद के रूप में देख रहे हैं। पीएम मोदी के विरोध में ममता बनर्जी से शुरू हुआ विपक्ष को जोड़ने का सिलसिला अब तक कई उतार-चढ़ाव से गुजर चुका है। लेकिन आम सहमति की बात पर मामला फंस जाता है।
लोकसभा चुनाव 2024 में वैसे तो अभी करीब-करीब डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त शेष है, लेकिन राजनीतिक दलों के बीच अभी से ही गतिविधियां तेज हो गई है। जैसे-जैसे 2024 चुनाव की घड़ी नजदीक आ रही है, पीएम मोदी के खिलाफ विपक्षी दलों के जुटान के लिए एक कॉमन मंच बनाने की कवायद भी रफ्तार पकड़ने लगी है। बीजेपी और कांग्रेस से अलग फतेहाबाद में तीसरे मोर्च के लिए आज मंच सज रहा है। वहीं पीएम मोदी के खिलाफ 2024 की रणनीति पर चर्चा करने के लिए सोनियां गांधी से आज नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव मुलाकात करने वाले हैं।
वहीं एनडीए गठबंधन छोड़ महागठंबधन के साथ बिहार में सरकार बनाने के बाद से नीतीश कुमार की विपक्षी नेताओं को एकजुट करने की मुहिम पर बीजेपी भी लगातार हमलावर है। नीतिश कुमार-सोनिया गांधी की मुलाकात पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने पलटवार करते हुए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दर-दर घूम रहे हैं, ऐसे उनके दिन आ गए हैं। शिवानंद (तिवारी) जी कह रहे हैं कि वे आश्रम बना लें। उनके लोग ही उनका अपमान कर रहे हैं। बिहार की जनता समझ गई है कि उन्होंने लोगों के साथ गलत किया है।
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। Government Industrial Training Institute Mau (ITI, मऊ) में आईएमसी कोटे के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur से अहमदाबाद जा रही गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी…
पश्चिम बंगाल में पॉलिटिकल कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर और उसके को-फाउंडर प्रतीक जैन के…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। Gorakhpur में जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बना…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। पूर्वांचल के नौ जिलों में वर्ष 2025 के दौरान लड़कियों के…
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: सुंदर पिचाई की दिल्ली यात्रा, पीएम मोदी से मुलाकात और…