भाजपा की चुप्पी से कांग्रेस के सवाल तेज

राहुल गांधी को कथित जानलेवा धमकी पर कांग्रेस का हमला, केसी वेणुगोपाल ने BJP से मांगा जवाब

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। कांग्रेस और भाजपा के बीच सियासी जंग एक बार फिर गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव एवं राज्यसभा सांसद केसी वेणुगोपाल ने भाजपा प्रवक्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एक टीवी बहस के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को गोली मारने की धमकी दी गई। उन्होंने इसे “खुली साजिश” करार दिया और गृह मंत्री अमित शाह से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने सोमवार को प्रेस से बातचीत में कहा, “यह सिर्फ बयान नहीं बल्कि राहुल गांधी की जान को खुली धमकी है। आश्चर्य की बात यह है कि अभी तक इस मामले पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। न तो केरल पुलिस सक्रिय दिख रही है और न ही गृह मंत्रालय से कोई प्रतिक्रिया आई है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि जब सीआरपीएफ छोटी सी सुरक्षा चूक पर राहुल गांधी को पत्र लिखती है और सरकार संवेदनशील जानकारी साझा करती है, तो इस प्रकार की सार्वजनिक धमकी पर भाजपा की चुप्पी संदिग्ध है।
कांग्रेस महासचिव ने सवाल उठाते हुए कहा,
“क्या यह भाजपा का आधिकारिक रुख है? अगर नहीं, तो पार्टी को अपने प्रवक्ता के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा की चुप्पी इस खतरे को और गंभीर बनाती है।”
अमित शाह को लिखा पत्र
कांग्रेस नेता ने रविवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक औपचारिक पत्र भेजा था। इसमें उन्होंने भाजपा प्रवक्ता प्रिंटू महादेव पर आरोप लगाया कि उन्होंने न्यूज़18 केरल की डिबेट के दौरान कथित तौर पर कहा –
“राहुल गांधी को सीने में गोली मार दी जाएगी।”
पत्र में वेणुगोपाल ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो इसे न केवल “विपक्ष के नेता पर हिंसा का सामान्यीकरण” बल्कि गृह मंत्री के संवैधानिक शपथ का भी गंभीर उल्लंघन माना जाएगा।
कांग्रेस का आक्रामक रुख
कांग्रेस अब इस पूरे प्रकरण को एक “बड़ी राजनीतिक साजिश” बताकर भाजपा पर दबाव बना रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह मामला केवल व्यक्तिगत बयानबाज़ी का नहीं बल्कि लोकतांत्रिक ढांचे और विपक्ष की आवाज़ को दबाने की साज़िश का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें –“90% स्वदेशी बजट से सशक्त होगा तटरक्षक बल, राजनाथ सिंह ने बताया आत्मनिर्भरता का रोडमैप”

यह भी पढ़ें-पाकिस्तान-सऊदी डिफेंस डील पर असर: खाड़ी में तनाव बढ़ा

Editor CP pandey

Recent Posts

महिलाओं-बालिकाओं की सुरक्षा पर फोकस, देवरिया में पुलिस ने सुबह से संभाला मोर्चा

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में रविवार सुबह जिलेभर…

49 minutes ago

यूपी 2027 की जंग का काउंटडाउन शुरू! टिकट, सहयोगी और संगठन पर भाजपा का बड़ा मंथन

यूपी 2027: 2024 के झटके से सबक, भाजपा के सामने संगठन, सहयोगी और समीकरण साधने…

1 hour ago

मां दुर्गा का वाहन सिंह ही क्यों बना? जानिए तपस्या और शिव-कृपा से जुड़ी अद्भुत कथा

लेखक : पंडित सुधीर तिवारी सनातन हिंदू धर्म में आदिशक्ति मां दुर्गा को शक्ति, साहस,…

2 hours ago

20 सितंबर का राशिफल: किसी को आर्थिक लाभ तो किसी को स्वास्थ्य में बरतनी होगी सावधानी

Ai निर्मित आज का राशिफल: आर्थिक लाभ से बढ़ेगा आत्मविश्वास, कुछ राशियों को स्वास्थ्य और…

3 hours ago

हाइड्रेशन से लेकर प्रोटीन तक, शरीर को फिट रखने के लिए सुबह से रात तक अपनाएं ये आदतें

सुबह पानी से करें दिन की शुरुआत, मसल्स गेन के लिए कैलोरी और प्रोटीन पर…

3 hours ago

राम-सीता और रावण की कहानी का नया अंदाज, सोनी राजदान ने बताया क्यों खास है ‘रामायण’

‘रामायण’ को लेकर सोनी राजदान का बड़ा बयान, बोलीं- बड़े पर्दे पर ऐसा अनुभव पहले…

4 hours ago