भाजपा की लखनऊ में बड़ी बैठक आज, सीएम योगी और प्रदेश पदाधिकारी होंगे शामिल

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क) आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रणनीति तय करने और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज लखनऊ में बड़ी बैठक बुलाई है। यह बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं मौजूद रहेंगे।

बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। इसके अलावा भाजपा के सभी जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी और संबंधित संगठनात्मक इकाइयों के जिम्मेदारों को भी आमंत्रित किया गया है।

सूत्रों के अनुसार बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तार से चर्चा होगी। मंडल समितियों के गठन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, वहीं ‘तिरंगा अभियान’ को सफल बनाने के लिए भी स्पष्ट योजना प्रस्तुत की जाएगी।

बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और आगामी चुनावी तैयारियों के लिए रोडमैप तैयार करने पर जोर दिए जाने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व चाहता है कि जिले से लेकर मंडल स्तर तक हर कार्यकर्ता आगामी अभियानों में पूरी तत्परता से जुटे।

Editor CP pandey

Recent Posts

बरहज: सरयू घाट पर स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान का सफल आयोजन, जनभागीदारी पर जोर

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। स्वच्छ भारत मिशन 2025-26 के अंतर्गत रविवार 22 फरवरी 2026 को…

11 minutes ago

छह बोतलबंद पानी इकाइयों पर कार्रवाई, तीन ब्रांड असुरक्षित पाए गए

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले में पैकेज्ड पेयजल की गुणवत्ता जांच के दौरान…

13 minutes ago

संकल्प दिवस: राष्ट्रीय अस्मिता और अखंडता का प्रश्न

महर्षि कश्यप की तपोभूमि का एक-एक इंच हमारा है! 22 फरवरी 1994 का दिन भारतीय…

18 minutes ago

महराजगंज: भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा कड़ी: संयुक्त पैदल गश्त से तस्करों में हड़कंप, सघन चेकिंग अभियान जारी

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। भारत–नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के…

23 minutes ago

खेती-किसानी को नई दिशा देगा केंद्रीय बजट: पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा) । प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वित्त मंत्री Nirmala Sitharaman…

34 minutes ago

14 स्थानों पर 242 व्यक्तियों और 127 वाहनों की जांच

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा…

34 minutes ago