ब्लॉक प्रमुख का आरोप भाजपा वाले नही होने दे रहें विकास

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के सबसे बड़े ब्लॉक सेमरियावां की ब्लॉक प्रमुख मजहरूनिशा ने जिलाधिकारी से मिल कर क्षेत्र के विकास की मांग करते हुए भाजपाइयों पर आरोप लगया कि वे विकास कार्य नही होने दे रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख ने जिलाधिकारी को एक पत्र सौपते हुए क्षेत्र की समस्याओं और विकास कार्यों की रुकी गति को तेज करने की मांग की।
ब्लॉक प्रमुख सेमरियावा ने जिलाधिकारी को सौपे पत्र मे लिखा है कि मुस्लिम महिला ब्लॉक प्रमुख होने के कारण बीजेपी के नेता और जनप्रतिनिधि लगातार विकास के कार्यों मे बाधा बन रहें हैं और तरह-तरह के अवरोध उतपन्न कर रहें हैं।
उन्होनें आगे लिखा है कि शपथ ग्रहण के 14 महीने बाद भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की न तो बैठक हो पाई है और न ही कोई विकास कार्य शुरु हो सका है, न ही जनहित मे सड़क, नाली निर्माण आदि के लिए की गयी आवश्यक धनराशि की मांग ही पूरी हुई।
अपने पुत्र मुमताज़ अहमद के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में कराये गये कार्यों का भुगतान लगभग डेढ़ करोड़ आज तक नही हो पाया है। भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि अधिकारियों पर दबाव डाले हुए हैं कि भुगतान न होने पाए। बार बार भुगतान को लेकर जांच आदि भी हुआ, जांच के बाद सीडीओ ने भुगतान का आदेश भी दे रखा है पर आजतक भुगतान नही हो पाया है।
इस प्रकरण में जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने ब्लॉक प्रमुख को आश्ववस्त किया है कि कहीं से कोई भी भेदभाव नही होने पाएगा। क्षेत्र के विकास के लिए हर सहयोग प्रशासन के द्वारा मिलता रहेगा।

Editor CP pandey

Recent Posts

यूपी में भाजपा का बड़ा चुनावी दांव! 124 विधायकों की रिपोर्ट पर मचा हड़कंप, कट सकते हैं कई दिग्गजों के टिकट

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय…

38 minutes ago

आधार की एक गलती से अटके 5.16 करोड़ रुपये! शाहजहांपुर के 43 हजार बच्चों को 1,200 रुपये का इंतजार

यूपी के इस जिले में 43 हजार स्कूली बच्चों का पैसा अटका, सर्दी में स्वेटर…

55 minutes ago

JPSC-JSSC विवादों के बीच JETET में नई व्यवस्था, 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में पारदर्शिता पर बड़ा दांव

Ai निर्मित JETET 2026 में बड़ा बदलाव! 5.60 लाख अभ्यर्थियों की परीक्षा में अब पहले…

2 hours ago