आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)
खिरिया बाग में 46 दिन से चल रहे धरने में भाजपा कार्य समिति सदस्य श्याम सुंदर चौहान के एयरपोर्ट के पक्ष में बोलते ही, ग्रामीणों ने विरोध जताते हुए वापस जाओ के नारे लगाए।
ग्रामीणों ने कहा कि, धरने के दौरान आए भाजपा कार्य समिति सदस्य श्याम सुंदर चौहान हमारी बात से ज्यादा राजनीति और पार्टी की बात कर रहे है। आज हम डेढ़ महीने से धरने पर बैठे हैं और इतने दिनों बाद भाजपा का कोई नेता आया है तो वो हमको ही गलत ठहराने की कोशिश कर रहा है।
लोगों ने भाजपा कार्य समिति सदस्य श्याम सुंदर चौहान के सामने जो सवाल खड़े किए उनके पास कोई जवाब नहीं था, और वो कोरा आस्वासन देकर निकल गए।
गांव के लोगों ने कहा कि हम जमीन नहीं देंगे और हमे एयर पोर्ट नहीं चाहिए।
भाजपा कार्य समिति सदस्य श्याम सुंदर चौहान ने ग्रामीणों को बताया कि, उन्हें भाजपा सांसद दिनेश लाल निरहू ने भेजा हैं, तो धरने पर बैठे कादीपुर हरिकेश के प्रवेश निषाद ने कहा की, सांसद निरहू ने कैसे बोला कि हम सब,सरकारी जमीन कब्जा किए हुए हैं, और मनबढ़ हैं इसका जवाब देना होगा।
हरियाणा (राष्ट्र की परम्परा)भारत के शहरों में अतिक्रमण कोई नई समस्या नहीं है, लेकिन जिस…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सिसवा क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय बरवां विद्यापति में सोमवार को मेधावी…
कम्प्यूटर शिक्षा मे सफलता प्राप्त करने पर छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित बरहज/देवरिया(राष्ट्र की…
गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, गोरखपुर के अंतर्गत संचालित कृषि संकाय के तृतीय…
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। दिल्ली विधानसभा की सुरक्षा में सोमवार को बड़ी चूक सामने…
मैनपुरी (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के किशनी थाना क्षेत्र से एक…