भाजपा ने संविधान का सम्मान किया – पवन मिश्र

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत पथरदेवा विधानसभा के शाहजहांपुर और देसही गांव के अनुसूचित बस्ती में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि संविधान का सम्मान भाजपा सरकार ने किया है, भाजपा की सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का भी सम्मान किया है और उनके सम्मान में पंच तीर्थ की स्थापना किया है। उन्होंने कहा कि संविधान का संविधान का सम्मान करते हुए भाजपा सरकार ने समाज के अनसूचित वर्ग के उत्थान के लिये कई कार्य किये है।
भाजपा मण्डल अध्यक्ष भाजपा उमापति सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने के साथ संविधान से छेड़छाड़ भी किया है, भाजपा बाबा साहब को सम्मान देकर संविधान की रक्षा भी कर रही है।
शाहजहांपुर गांव में चौपाल में उपस्थित लोगो ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। संविधान के ऊपर प्रतियोगिताओं का आयोजन भाजपा किसान मोर्चा देवरिया द्वारा संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत देसही ब्लाक के बरवामीर छापर में छात्रों के बीच “हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान” विषय पर निबन्ध और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 20 छात्रों ने प्रतिभाग किया, भाषण प्रतियोगिता में भाग लेकर छात्रों ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उपस्थित किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि संविधान गौरव अभियान के अंतर्गत छात्रों के बीच प्रतियोगिता के आयोजन से छात्र संविधान के मूल्यों और उसके महत्व से परिचित हो सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश राय, संजय कुशवाहा, संगम लाल कन्नौजिया, मुन्ना पासवान, विजय कुमार यादव, नित्यानन्द पाण्डेय, धनंजय त्रिपाठी, आयुष यादव, श्रीकांत सिंह, मैनेजर प्रसाद, रामनिवास साहनी, राजेश सिंह, प्रमोद पाण्डेय उपस्थित रहे।

Karan Pandey

Recent Posts

देवरिया के शिक्षकों के बीच पहुंचे नरेंद्र तिवारी, चुनावी अपील के साथ शिक्षिकाओं की समस्याएं भी सुनीं

देवरिया में शिक्षक MLC चुनाव की सरगर्मी तेज! नरेंद्र तिवारी ने संभाला मोर्चा, ध्रुव कुमार…

4 hours ago

बाजार में बिछड़े दो बच्चों को मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया

बच्चों को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस टीम की सराहना की शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)।…

6 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों और विसर्जन घाटों का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर जोर

शहर से लेकर तहसील क्षेत्रों तक अधिकारियों ने की निगरानी, आयोजकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

9 hours ago

फॉरेस्ट क्लब के ओमेगा पार्टी हॉल में अवैध हुक्काबार का खुलासा दो गिरफ्तार

कम उम्र के लड़के-लड़कियों को बुलाकर हुक्के का नशा कराने की सूचना पर कार्रवाई गोरखपुर(राष्ट्र…

9 hours ago

दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों की नजर

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह और एसीएम प्रथम पवन कुमार जायसवाल ने किया निरीक्षण गोरखपु(राष्ट्र क़ी…

10 hours ago

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 15,500 रुपये

सुरौली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित को दिलाई शत-प्रतिशत धनराशि देवरिया…

10 hours ago