स्नातक चुनाव में मतदाता बनाने को भाजपा ने झोंकी ताकत

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)07 अक्टूबर.. गोरखपुर फैजाबाद स्नातक चुनाव के लिए मतदाता बनाने को लेकर भाजपा ने संगठन की ताकत झोंक दी है। संगठन ने हर शक्ति केंद्र से दो सौ स्नातक मतदाता बनाने का लक्ष्य लिया है।
इस बाबत क्षेत्रीय अध्यक्ष/एमएलसी डा धर्मेंद्र सिंह ने गोरखपुर क्षेत्र के 11 जिलाध्यक्षों से वर्चुवल बैठक कर स्नातक चुनाव को लेकर संगठन की प्राथमिकता को रखा। कहा कि स्नातक चुनाव को लेकर लखनऊ में प्रदेश पार्टी कार्यालय पर बैठक हो चुकी है। इसके उपरांत क्षेत्र व जिला स्तर पर बैठक कर कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जा चुका है। बताया कि पार्टी की ओर से मतदाता फार्म जिले स्तर पर पंहुचाया जा चुका है।

👉क्षेत्रीय अध्यक्ष व एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने जिलाध्यक्षों के साथ की वर्चुअल बैठक

अब संगठन के कार्यकर्ताओं को वरीयता देकर स्नातक मतदाता बनाना है। गोरखपुर क्षेत्र के 11 जिलों में चार लाख मतदाता बनाने का लक्ष्य लिया गया है। यह तभी संभव होगा, जब संगठन की ओर से हर शक्ति केंद्र से करीब दो सौ स्नातक मतदाता बनाए जायेंगे। इसके लिए जरूरी है कि भाजपा का हर स्नातक कार्यकर्ता मतदाता बने। यही नहीं परिवार में भी कोई सदस्य स्नातक है, तो उसे हरहाल में मतदाता बनाया जाना चाहिए। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने स्नातक मतदाता बनाने के कार्य को अभियान के रूप में लेने और मोर्चा, प्रकोष्ठ, विभाग के कार्यकर्ताओं के सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की संगठन के रूप ताकत बड़ी है। संगठन की यह ताकत पंचायत और स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में देखने को भी मिला। आगे भी भाजपा संगठन के कार्यकर्ताओं के बल पर कोई भी चुनाव जीत सकती है। ऐसे में भाजपा की टीम जब स्नातक मतदाता बनाने का लक्ष्य पा लेगी तो, गोरखपुर फैजाबाद स्नातक सीट भाजपा की झोली में होगी। वर्चुवल बैठक का संचालन आईटी के क्षेत्रीय संयोजक अनादि प्रिय पाठक व संयोजन सह संयोजक अनुभव वाजपेई ने किया।

संवाददाता गोरखपुर..

parveen journalist

Recent Posts

दिव्यांगजनों को दुकान के लिए मिलेगा 20 हजार रुपये तक का सहयोग

दुकान निर्माण और संचालन के लिए ऋण व अनुदान की सुविधा, ऑनलाइन करना होगा आवेदन…

14 minutes ago

न्यायिक अधिकारी जागृति के निधन से सदमे में अधिवक्ता समुदाय, साथियों ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि

फाइल फोटो जागृति जी न्यायिक अधिकारी देवरिया की न्यायिक अधिकारी जागृति का निधन: एम्स गोरखपुर…

17 minutes ago

शिवा घाट पर चला स्वच्छता अभियान, किया पौधरोपण

सेवरही में नदी और घाटों की सफाई कर दिलाई गई स्वच्छता की शपथ कुशीनगर (राष्ट्र…

26 minutes ago

नवोदय प्रवेश परीक्षा 2027 की तैयारी को लेकर टीचर्स ऑफ बिहार की विशेष पहल

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी 50 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचने का दावा…

31 minutes ago

चार छात्राओं ने निभाई एक दिन की डीएम की भूमिका, समझीं जनसुनवाई की बारीकियां

मिशन शक्ति फेज-6 के तहत बालिकाओं को मिला प्रशासनिक कार्यप्रणाली समझने का अवसर देवरिया (राष्ट्र…

39 minutes ago

4 जनवरी 2027 को होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन

1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा संभाजन, 2 नवंबर तक पूरा करने के…

44 minutes ago